Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 9:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»“नशा नहीं, शिक्षा हमारा नारा”… इस नारे के साथ युवाओं को जगा रही पलामू पुलिस
    झारखंड

    “नशा नहीं, शिक्षा हमारा नारा”… इस नारे के साथ युवाओं को जगा रही पलामू पुलिस

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू पुलिस ने जिले में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ़्त में जाने से रोकना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

    पलामू की पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन (IPS) ने इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सिगरेट जैसी मामूली आदतें ही अक्सर नशे की खतरनाक लत की पहली कड़ी बनती हैं, जो शराब, गांजा और फिर घातक सिंथेटिक ड्रग्स की ओर ले जाती हैं। उन्होंने चेताया कि इसका अंत अक्सर मौत या जेल जैसी गंभीर स्थिति में होता है।

    एसपी रीश्मा रमेशन ने कहा, “नशे के सौदागर युवाओं के भविष्य के सबसे बड़े दुश्मन हैं। हम केवल कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि चेतना का आंदोलन चला रहे हैं। पलामू पुलिस हर कीमत पर युवाओं को बचाना चाहती है।”

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NDPS Act 1985 के तहत किसी भी प्रकार के नशे का सेवन, व्यापार या संग्रह करना एक गंभीर अपराध है, जिसकी सजा 10 से 20 साल की कैद और लाखों रुपये का जुर्माना हो सकती है।

    अभियान में इस बात पर जोर दिया गया कि “एक बार ट्राय करो” जैसी बातें युवाओं को भ्रमित करती हैं, लेकिन यह एक खतरनाक झांसा है, जो धीरे-धीरे उनकी जिंदगी को नष्ट कर देता है।

    अभियान के अंत में युवाओं को प्रेरित करते हुए दिया गया यह संदेश :

    “ड्रग्स कोई स्टाइल नहीं, यह एक जुर्म है। नशे से बचिए, सपनों से जुड़िए।”

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-23-at-4.44.11-PM.mp4

    पलामू पुलिस का यह प्रयास न केवल कानून-व्यवस्था के प्रति सजगता को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति उसकी संवेदनशील जिम्मेदारी का भी प्रमाण है। स्थानीय युवाओं और अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    anti-drug campaign Awareness campaign Drug Awareness Drug De-addiction Drug Prevention jharkhand Jharkhand news law and order Message of Education NDPS Act palamu Palamu police police initiative Reeshma Ramesan Responsible Citizenship Say No to Drugs Social Campaign Social Consciousness Youth Awareness youth safety कानून और व्यवस्था जनजागरूकता अभियान जिम्मेदार नागरिक झारखंड झारखंड समाचार ड्रग्स जागरूकता नशा मुक्ति नशा विरोधी अभियान नशा से दूर नशा से बचाव पलामू पलामू पुलिस पुलिस पहल युवा सुरक्षा युवाओं को जागरूकता रीश्मा रमेशन शिक्षा का संदेश समाजिक चेतना सामाजिक अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय नेतृत्व में देश सुरक्षित और समृद्ध : बाबूलाल मरांंडी
    Next Article कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल

    Related Posts

    जामताड़ा

    बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025
    झारखंड

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025
    जामताड़ा

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025
    Latest Posts

    बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और भ्रमित करने वाली : विनोद कुमार पांडेय

    June 23, 2025

    जगरनाथपुर मेला को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था… देखें मैप

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.