Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
    झारखंड

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv jha) : राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मिहिजाम नगर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह दिन पार्टी द्वारा ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष लोकेश महतो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र के इस महान सपूत को श्रद्धांजलि दी। मंच पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, विचारधारा और उनके राष्ट्रीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

    मुख्य वक्ता हरिमोहन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न केवल एक योग्य शिक्षाविद् और प्रखर वक्ता थे, बल्कि उन्होंने राजनीति में राष्ट्रवाद की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज जब हम भारत की एकता और अखंडता की बात करते हैं, तो उसके मूल में डॉ. मुखर्जी जैसे महान विचारकों का त्याग और बलिदान छिपा हुआ है।

    उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ पूरी तरह से एकीकृत करने के लिए अथक प्रयास किए। उस समय ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर उन्होंने भारत की अखंडता को सर्वोपरि रखा। इसी संघर्ष के क्रम में उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। उनका बलिदान स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है।

    हरिमोहन मिश्रा ने आगे कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देश में राष्ट्रवादी राजनीति की एक नई धारा शुरू की। आज जिस भारतीय जनता पार्टी को हम एक सशक्त और व्यापक संगठन के रूप में देखते हैं, उसकी नींव जनसंघ काल में ही रखी गई थी। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे।

    इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वे न केवल एक विचारशील राजनेता थे, बल्कि एक सिद्धांतवादी नेता भी थे, जिन्होंने सत्ता के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।

    कार्यक्रम में कमल गुप्ता, बालमुकुंद रविदास, मनीष दुबे, सुरेश राय, परिचय मंडल, प्रकाश रजक, काजू शर्मा, आलोक मिस्त्री, ओम प्रकाश साव, दीपक शर्मा, ऋषभ तिवारी सहित भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे
    Next Article आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.