Pakur (MItthu Yadav) : पाकुड़ में नगर कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्ष शामिल हुए और संगठन को मजबूत करने तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य मकसद वार्ड स्तर पर जनता की मूलभूत समस्याओं को समझकर उनका जल्द समाधान निकालना रहा। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार और जिला स्तरीय असद हुसैन मौजूद रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने की। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिकारियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

