Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और बदले में मोटी रकम वसूलता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथरडीह के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि वह लंबे समय से लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को डीआरएम ऑफिस से जुड़ा कर्मचारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।

    दो लोगों से लाखों की ठगी का आरोप

    जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दो लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं। वर्द्धमान निवासी कल्पना राय से उसने वेंडिंग मशीन में टिकट जारी करने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 1.5 लाख रुपये की ठगी की, जबकि जमुई निवासी सूरज भान ठाकुर से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 18,700 रुपये वसूले गए। इस तरह आरोपी पर कई लोगों से ठगी करने का आरोप है।

    डीआरएम कार्यालय में ही पकड़ में आया आरोपी

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा था। इसी दौरान युवक को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उसने तुरंत आरपीएफ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

    पूछताछ में कबूला जुर्म

    आरपीएफ की पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं। उसने यह भी बताया कि उसका परिवार पूजा भंडार की दुकान चलाता है और आर्थिक तंगी के चलते उसने यह रास्ता अपनाया। हालांकि पुलिस उसके बयान की पूरी तरह जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस ठगी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं काम कर रहा था।

    Also Read : नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज
    Next Article पाकुड़ कांग्रेस ने कसी कमर, वार्ड स्तर पर जनता की समस्याएं सुलझाने का लिया संकल्प

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.