Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 10:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पाकिस्तान ने LOC पर फिर की गोलाबारी
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान ने LOC पर फिर की गोलाबारी

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Srinagar : भारत के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ा जरूर रहा है पर उसकी फौज जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रही। पाकिस्तान की फौज ने आज तड़के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलाबारी की। इससे एक दिन पहले भारतीय सशस्त्र बल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी मुल्क के मजबूत आतंकी ढांचों को तहस-नहर कर चुका है।

    बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान :

    सैन्य अधिकारियों के अनुसार, 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका उचित जवाब दिया है।

    जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने आधी रात बाद गोले और मोर्टार दागकर करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई इस कार्रवाई का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सेना के गोलाबारी शुरू करने के बाद बुधवार को करनाह में अधिकांश नागरिक सुरक्षित ठिकानों में चले गए हैं।

    शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति :

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से बुधवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के कई जिलों में शिक्षण संस्थान बंद रहे। कुछ में परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। पूरे कश्मीर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रीनगर की समग्र निगरानी में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, श्रीनगर के उपायुक्त कार्यालय में एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कश्मीर के 10 जिलों में इसी तरह के नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

    जम्मू संभाग में सीमा से लगे पांच जिलों में बुधवार को जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहे। इनमें निजी स्कूल भी शामिल रहे। जम्मू विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित सभी परीक्षाएं स्थगित दी हैं। इसके अलावा क्लस्टर विश्वविद्यालय, आईआईएम, आईआईटी जम्मू में भी शैक्षणिक गतिविधियां नहीं हुईं। कश्मीर संभाग में श्रीनगर हवाई अड्डे के आसपास, बारामूला, कुपवाड़ा, गुरेज सहित कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। इन जिलों में भी परीक्षा स्थगित कर दी गईं। कश्मीर विश्वविद्यालय की अधिसूचना में 10 मई तक सभी परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की गई है।

    नागरिकों की स्थिति :

    पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी और गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों में दहशत का माहौल है। कई लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सेना नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं।

    अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया :

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र, चीन, रूस और पश्चिमी देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने और संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाकर कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है। वहीं, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवादियों के खिलाफ एक सख्त कदम बताया है।

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से जम्मू-कश्मीर में स्थिति गंभीर बनी हुई है। नागरिकों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आती नहीं दिख रही है। आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    Also Read : फरार इनामी अपराधी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठनका गिरने से महिला और किशोरी की मौ’त
    Next Article उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 यात्रियों की मौ’त, 2 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025
    Latest Posts

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025

    स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा यहां होगी स्थापित, CM ने किया भूमिपूजन

    May 11, 2025

    पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक करने के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.