Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज: रेबिका हत्याकांड पर भड़का पहाड़िया समाज, तलवार-भाले के साथ निकाली रैली
    झारखंड

    साहिबगंज: रेबिका हत्याकांड पर भड़का पहाड़िया समाज, तलवार-भाले के साथ निकाली रैली

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में पहाड़िया समाज की युवती रेबिका के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर पूरा देश उबल रहा है। इसी क्रम में उसके हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को बोरियो में रेबिका पहाड़िया न्याय यात्रा निकाली गयी। यह बोरियो दामिन डाकबंगला से बेल टोला, मेन रोड, थाना रोड होते हुए ब्लाक परिसर तक गयी। वहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।हथियारों के साथ निकाली गयी रैलीअखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में हिल एसेंबली पहाड़िया महासभा द्वारा निकाली गयी इस रैली में परंपरागत हथियारों के साथ लोग शामिल हुए।

    पहाड़िया समाज गुस्से में है। बोरियो दामिन डाकबंगला में लोग तीर धनुष, तलवार, हंसुआ, कछिया, दबिया, मसे (मसु), कुल्हाड़ी, भाला इत्यादि लेकर रैली में पहुंचे।अपनी ताकत दिखाने को तैयार पहाड़िया समाजइसमें शामिल लोगों के चेहरे पर आक्रोश साफ झलक रहा था। हाल के दिनों में हुई घटनाओं से सभी काफी क्षुब्ध थे।

    पहाड़िया समुदाय ने इस रैली के माध्यम से अपनी शक्ति का इजहार किया। रैली में बूढ़े, जवान, महिला, छात्र-छात्राओं सभी शामिल थे। रैली में शामिल लोगों के पास ढोल, नगाड़ा, डुग्गू भी था।रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामइस रैली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। एसडीओ राहुल जी आनंद जी, बरहड़वा एसडीपीओ प्रदीप उरांव आदि मौके पर मौजूद थे। बोरियो के हाइवे तीनमुहानी चौक, डाकबंगला सहित पूरे बाजार में चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गयी थी।

    vidh

    रैली में शामिल पहाड़िया समाज के लोग रेबिका को न्याय दो, न्याय दो, हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो का नारा लगा रहे थे। इस दौरान सभी के चेहरे पर गुस्से का भाव था। सभी भारी आक्रोश में थे। रैली में शामिल लोग कह रहे थे कि अगर पुलिस प्रशासन ने हत्यारों को जल्द फांसी की सजा नहीं दिलवायी, तो पहाड़िया समाज बदला लेना जानता है। वैसी परिस्थिति में हम हथियार के साथ उतरेंगे। उसके बाद के अंजाम की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। समाज के लोग कह रहे थे कि अब हम अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैशकांड मामला : कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह पहुंचे ईडी दफ्तर, होगी पूछताछ
    Next Article रांची में T20 ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप के हीरो सुजीत मुंडा जोरदार स्वागत, हेमंत सरकार से बढ़ी उम्मीद

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.