Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Sep, 2025 ♦ 2:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कीचड़ से भरी सड़क पर ही रोप दिए धान, बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
    बिहार

    कीचड़ से भरी सड़क पर ही रोप दिए धान, बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ग्रामीणों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के लालगढ़ करनमया पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क की बदहाली और जलजमाव के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कई वर्षों से पक्की सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपनी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

    ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के कई वार्डों में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ। जहां थोड़ी-बहुत सड़क बनी भी थी, वह बरसात में कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे बच्चों को स्कूल, बीमारों को अस्पताल और गर्भवती महिलाओं को बाहर ले जाना बेहद मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी रामप्रवेश यादव ने कहा, “हम अब सड़क नहीं, हक मांग रहे हैं। हमें विकास चाहिए, वादे नहीं।” वहीं, महिला प्रदर्शनकारी शोभा देवी ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “हम कीचड़ में जीते हैं, अब पानी सिर के ऊपर हो गया है। धान नहीं, अब सड़क चाहिए।”

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर चुनाव में जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद कोई लौटकर नहीं आता। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे भविष्य में पंचायत और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है और लोग उग्र आंदोलन की तैयारी में हैं।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका : लैंड फॉर जॉब मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार

    Bettiah Bettiah news planted paddy in mud Villagers staged a unique protest against the poor condition of roads in Chanpatia कीचड़ में की धान रोपनी चनपटिया में सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का अनोखा विरोध बेतिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका : लैंड फॉर जॉब मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार
    Next Article झारखंड ऊर्जा विकास निगम में श्रमिक संघ की अहम बैठक, अध्यक्ष ने उठाए कई गंभीर मुद्दे

    Related Posts

    बिहार

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025
    क्राइम

    चार साल की मासूम को मा’रकर फेंका खेत किनारे, पुलिस जुटी जांच में

    September 2, 2025
    बिहार

    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को पीएम मोदी ने दिया जवाब, कहा: मेरी दिवंगत मां का अपमान हुआ…

    September 2, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर के सिविल डिफेंस हीरो संतोष कुमार को राष्ट्रीय सम्मान…

    September 2, 2025

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ़्तार…

    September 2, 2025

    PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद…

    September 2, 2025

    घरों में सेंधमारी कर जेवरात को खपाता था बिहार में, रांची पुलिस ने पकड़ा 2 शातिर चोर को

    September 2, 2025

    “मैदान पर धोनी ने मुझे डांटा” मोहित शर्मा ने सुनाया ‘कैप्टन कूल’ का गुस्से वाला किस्सा

    September 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.