Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य में हर वर्ष करें चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन : मुख्य सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य में हर वर्ष करें चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन : मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्य सचिव ने किया दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

    राचीः मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि झारखंड के लोग मानसिक रूप से काफी समृद्ध हैं। यह उनकी जीवनशैली से लेकर संस्कृति तक में झलकती है। उनकी समृद्ध कलात्मक विरासत की दाद सभी देते हैं। बस जरूरत है उनकी कलात्मक विरासत को कलात्मक विकास का एक बड़ा कैनवास देने की। चित्रकला प्रदर्शनी का मंच झारखंडवासियों की स्वाभाविक योग्यता को और निखारेगा। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से राज्य में प्रतिवर्ष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन करने पर बल दिया। मुख्य सचिव शनिवार को रांची के आड्रे हाउस में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन और कॉफी टेबुल बुक ट्राइबल एंड फोक पेंटिंग ऑफ इंडिया के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।

    • झारखंडवासियों में है नेचुरल टैलेंट

    मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड वासियों में नेचुरल टैलेंट है। संगीत और खेल के अलावा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी यह नेचुरल टैलेंट झलकता है। उन्हें बस अपने कला कौशल के विकास के लिए उचित प्लेटफार्म भर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस दिशा में सुविचारित नीति बनाने की प्रक्रिया में है। इससे राज्य के कलात्मक विकास का नया आयाम जुड़ेगा। सरकार खेलकूद एवं कला.संस्कृति के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करनेवालों को आर्थिक सबलता प्रदान करने की भी नीति पर काम कर रही है। इस क्षेत्र में राज्य काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कलाकार जिन चित्रों को बना रहे है वे आगे चलकर अमूल्य एवं ख्यातिवान हो जाएंगे। उन्होंने विश्व विख्यात चित्रकार पाब्लो पिकासो का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय उनकी पेंटिंग भी नकार दी गयी थी लेकिन एक वह भी समय आया जब उनकी पेंटिंग ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति बटोरी।

    • आएंए चित्रकला प्रदर्शनी का लुत्फ उठाएं

    मुख्य सचिव ने राज्यवासियों से आड्रे हाउस आकर चित्रकला प्रदर्शनी का लुत्फ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह आपको सिनेमा से ज्यादा आनंद देगा। उन्होंने चित्रकला प्रदर्शनी को राष्ट्रीय स्तर का बताते हुए कहा कि इन चित्रों में जीवन का हर रंग कूचियों से जीवंत हो उठा है। इन बोलते चित्रों में झारखंड सहित देश की बहुआयामी संस्कृति की बहुरंगी छटा निखर उठी है।

    मौके पर ये थे मौजूद : चित्रकला प्रदर्शनी के अवसर पर मुख्य सचिव डॉण. डीके तिवारी के अलावा कल्याण सचिव हिमानी पांडेयए डॉण. रामदयाल मुंडा शोध संस्थान के निदेशक डॉ.रणेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से तीन लाख की लूट
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया रजरप्पा महोत्सव का उद्घाटन, बोले- राज्य की आंतरिक शक्ति को मजबूत कर आगे बढ़ना है

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.