Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 9:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टीटोस शूटआउट के लिए पाकिस्तान से मिला था ‘हुक्म’, गैंग के ‘अकाउंटेंट’ ने उगले राज
    जोहार ब्रेकिंग

    टीटोस शूटआउट के लिए पाकिस्तान से मिला था ‘हुक्म’, गैंग के ‘अकाउंटेंट’ ने उगले राज

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के टीटोस बार में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के अनुसार, 1 मार्च को ही हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन उस दिन रेस्टोरेंट बंद होने के कारण शूटर वापस लौट गए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस खान गिरोह का सदस्य अमन हत्या के इरादे से बार पहुंचा था, लेकिन मौका अनुकूल नहीं मिलने पर वह लौट गया। इसके बाद 7 मार्च को फिर से हमला किया गया, जिसमें बार के वेटर मनीष को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

    रंगदारी नहीं देने पर की गई वारदात

    जांच में सामने आया है कि बार संचालक द्वारा रंगदारी नहीं देने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप जैसे फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए अपना नेटवर्क चलाता था।

    पढ़ा-लिखा युवक बना गिरोह का ‘अकाउंटेंट’

    अमन पलामू जिले का रहने वाला है और स्नातक का छात्र है। उसने बताया कि वह 2021-22 में डालटनगंज में किराये पर रहने के दौरान सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा था। शुरुआत में उसे लेवी वसूली, पैसे ट्रांसफर करना, हथियारों की व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक काम सौंपे गए। पढ़ा-लिखा होने के कारण उसे अकाउंट्स और ट्रांजेक्शन संभालने की जिम्मेदारी भी दी गई।

    पूरे झारखंड में फैला रंगदारी नेटवर्क

    बाद में सुजीत सिन्हा और कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ मिलकर पूरे झारखंड में रंगदारी का नेटवर्क खड़ा किया गया। गिरोह व्यवसायियों, ठेकेदारों, कोयला कंपनियों, डॉक्टरों और वकीलों से “छोटे सरकार टैक्स” के नाम पर वसूली करता था।

    फायरिंग, बमबाजी और धमकी का जिम्मा

    पुलिस के अनुसार, अमन को रांची, पलामू और आसपास के जिलों में दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें फायरिंग, बमबाजी और धमकी भरे पर्चे फेंकने जैसी घटनाएं शामिल थीं।

    हथियारों की सप्लाई और पैसों का खेल

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि पहले अमृतसर से हथियार लाने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहने पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से पिस्टल मंगवाई गई। पिछले दो महीनों में ही करीब 30 लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई, जिसे बैंक खातों और यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किया गया।

    पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    आरोपी ने दावा किया है कि गिरोह का सरगना प्रिंस खान पाकिस्तान में छिपा हुआ है। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। साथ ही धनबाद में एक और बड़ी वारदात की योजना की भी जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है और इसमें कई लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

    Also Read : सरहुल-ईद पर रांची पुलिस की सख्त अपील : जरूरी काम हो तभी निकालें गाड़ी

    'Orders' for Titu's shootout came from Pakistan; gang's 'accountant' spills the beans. गैंग के 'अकाउंटेंट' ने उगला राज टीटोस शूटआउट के लिए पाकिस्तान से मिला था 'हुक्म'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल-ईद पर रांची पुलिस की सख्त अपील : जरूरी काम हो तभी निकालें गाड़ी
    Next Article धनबाद की बेटी डॉ सीमा अग्रवाल अब टोंक के लोगों को देंगी न्याय, बनी जिला जज

    Related Posts

    क्राइम

    CCL-NTPC में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    May 14, 2026
    क्राइम

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट

    May 14, 2026
    Latest Posts

    CCL-NTPC में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    May 14, 2026

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026

    झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट

    May 14, 2026

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.