Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश और मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है. बादलों की घनी चादर और ठंडी हवाओं के बीच झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी 24 घंटे के भीतर आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

    पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश

    पिछले 24 घंटों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और गोड्डा जैसे जिलों में अच्छी बारिश हुई. पूर्वी सिंहभूम में 17.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे इलाके में मौसम बेहद सुहावना हो गया. इस बदलाव से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है. मौसम में आए इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन को जिम्मेदार माना जा रहा है. जो मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और झारखंड से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है. इसी कारण झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

    लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वहीं, रांची और उसके आसपास के इलाकों में 18 अप्रैल तक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में न रहने और कमजोर पेड़ों या ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : सामाजिक न्याय के पुरोधा थे डॉ. भीमराव आम्बेडकर

    Jharkhand ka Mausam jharkhand ranchi news Jharkhand weather update Ranchi weather Ranchi Weather News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 14 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article IPL 2025 : लखनऊ में भिड़ेंगी LSG और CSK, चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.