Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र का विरोध : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र का विरोध : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा ने आज 25जून आपातकाल लागू दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन आपातकाल के संदर्भ में युवा पीढ़ी को बताने की दृष्टि से किया गया। साथ ही आपातकाल के दौरान देश पर थोपी गई तानाशाही का विरोध करते हुए जिन्होंने जेल की सजा काटी,मीसा और डीआईआर जैसी धाराओं में बंदी रहे ऐसे लोगो को सम्मानित भी किया गया।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीसा बंदी रहे डॉ सूर्यमणि,पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश्वर ,प्रमोद मिश्र,प्रोफेसर वृजकिशोर मिश्र,पत्रकार अशोक ,सूरज मंडल,रामचंद्र केसरी को तथा आपातकाल के दौरान भूमिगत रहकर आंदोलन केलिये कार्य करने वाले राधेश्याम अग्रवाल,सांवरमल अग्रवाल,प्रेम मित्तल,डॉ उमाशंकर केडिया,शैलेश सिन्हा, शिवगोंिवद पांडेय, अखौरी प्रमोद बिहारी,हितेंद्र जी,धनीनाथ साहू,पृथ्वीचंद मंडल,शशिशेखर द्विवेदी, कमाल खान,भोला जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के द्वारा अंगवस्त्र एवम नारियल फल देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा आज आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने वाले सभी सेनानियों के सादर वंदन ,अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र का विरोध ही रहा है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है जिसे श्रीमती इंदिरा गांधी के शासनकाल में सिर्फ सत्ता केलिये हत्या करने की कोशिश की गई।कहा कि आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय है।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का विरोध कांग्रेस पार्टी के डीएनए में। आजादी के पहले और बाद कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र विरोधी है।कहा कि आज भी सोनिया ,राहुल गांधी को न्यायपालिका पर विश्वास नही है,चुनाव आयोग पर विश्वास नही है।कहा कि जब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते हैं तो सीएजी से भरोसा उठ जाता है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने तानाशाही के बल पर लोकतंत्र के 34988 सेनानियों को मीसा में बंदी बनाया,75818 लोगो को डीआईआर के तहत जेल में बंद किये। एक लाख से ज्यादा लोग लोकतंत्र की रक्षा केलिये आजाद भारत मे गिरफ्तार हुए।

    एक दिन में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई चार सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन थोपने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। देश मे सर्वाधिक राष्ट्रपति शासन का थोपने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इससे अवगत कराने की आवश्यकता है।
    श्री प्रकाश ने कहा कि छात्र आंदोलन में रांची में भी आंदोलनकारियों पर पुलिस ने शहीद चौक पर गोलियां चलाई,जमशेदपुर में पुलिस की गोली से एक छात्र की मौत हुई थी। फिर भी आंदोलन कारियों ने धैर्य नही खोया। जेपी के नेतृत्व में छात्र आंदोलन तीव्र था परंतु उग्र नही ।

    उन्होंने कहा कि देश कैसे भूल सकता है कि बिना मंत्रिमंडल की बैठक किये 25जून को रात के 12बजे देश पर आपातकाल थोपा जाता है और दूसरे दिन आनन फानन में 5 मिनेट केलिये कैबिनेट बुलाकर स्वीकृति दी जाती है। श्री प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र के सेनानियों से प्रेरणा लेकर हमे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश्वर ने कहा कि आपातकाल तो एक काला अध्याय है,परंतु देश की नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में इतिहास को ठीक करने की सार्थक कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम को डॉ सूर्यमणि ,प्रमोद मिश्र, रामचंद्र केसरी, सूरज मंडल ने भी संबोधित किया।संचालन प्रेम मित्तल ने और धन्यवाद ज्ञापन अजय राय ने किया।

    संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय,काजल प्रधान, हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,प्रदीप सिन्हा,प्रतुल शाहदेव, अमित, योगेंद्र प्रताप, रवि भट्ट , राजश्री जयंती,तारिक इमरान,मुनचुन राय,लक्ष्मी कुमारी,आरती कुजूर,पवन साहू,ललित ओझा,लक्ष्मी चंद्र दीक्षित,सोना खान,संजय जायसवाल, अशोक बड़ाइक,सूरज चौरसिया आदि शामिल थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल प्रकरण : अभिषेक झा से ईडी कर रही पूछताछ
    Next Article कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया : संजय सेठ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.