Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू: बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    पलामू: बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: हैदरनगर-मोहम्मदगंज मेन रोड पर जीनताड़ के समीप एक बाइक और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें एक बाइक सवार हुसैनाबाद थाना के कठौंधा निवासी नुमान शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में (बिहार) गया के इमामगंज के रहने वाले पंकज राज पाल और शाहिल आलम शामिल हैं.

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों शख्स को इलाज के लिए तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया है. जिसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार और एएसआई महेश राम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल ट्रैक्टर नंबर JH03J9881 और बाइक को जब्त कर लिया गया है. दोनों वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के इंजन का बड़ा टायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं.

    घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार:

    बताया जा रहा है कि बाइक सवार मोहम्मदगंज की ओर से हैदरनगर आ रहे थे. उनके आगे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ट्रैक्टर को बाईं ओर की सड़क में मोड़ लिया. जिससे तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, पत्नी की शिकायत पर 17 लोग नामजद
    Next Article गिरिडीह: स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत, प्रबंधन ने परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.