Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में टक्कर, एक की मौत
    झारखंड

    लातेहार : ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में टक्कर, एक की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2022Updated:September 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहान के पास एनएच 75 पर ऑटो रिक्शा और टाटा मैजिक ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में मनिका निवासी कमलेश ठाकुर (22) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मनिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर किया गया। घायलों में टेंपू चालक रिंकू नायक, काव्या कुमारी ,मंजू देवी ,छोटी कुमारी , निशी कुमारी ,दुलारी देवी और आयांश कुमार शामिल हैं। सभी मनिका प्रखंड मुख्यालय के निवासी हैं।

    जानकारी के अनुसार मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी सुरेश ठाकुर के परिवार के सदस्य टेंपो पर सवार होकर चंदवा स्थित नगर भगवती मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान दोमुहान के पास विपरीत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश ठाकुर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी ।जिसके बाद थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपितृपक्ष 2022: आज से पिंडदान शुरू, पितरों के मोक्ष के लिए होता है पिंडदान
    Next Article गढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.