Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ : कंटेनर की चपेट में कार के आने से एक की मौत, एक जख्मी
    झारखंड

    रामगढ़ : कंटेनर की चपेट में कार के आने से एक की मौत, एक जख्मी

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: NH 33 रामगढ़ बाइपास में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कंटेनर की चपेट में कार आ गई, जिसके कारण कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची भेजा गया है. इस हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा. सड़क हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास रांची से हजारीबाग जा रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया. जिसकी वजह से गोरखपुर से जमशेदपुर जा रही कार को कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 200 मीटर तक कंटेनर कार को घसीटा और उसे कुचलते हुए उसके ऊपर चढ़ गया.

    जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दोनों व्यक्ति बुरी तरह फंस गए. घटना की जानकारी के बाद रामगढ़ पुलिस और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. रामगढ़ पुलिस और स्थानीय लोगों की 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर में दबी कार को निकाला जा सका. कार की स्थिति देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे, केवल ड्राइवर सीट पर बैठे एक व्यक्ति का आधा शरीर दिख रहा था, जो लोगों से बचाने की गुहार लगा रहा था.

    गाड़ी में कितने सवार थे, यह पता नहीं चल पा रहा था क्योंकि कार के परखच्चे उड़ गए हैं. करीब 2 घंटे तक दो हाइड्रा क्रेन और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फसे दोनों लोगों को निकाला गया. इस भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल था, जिसे रिम्स भेजा गया. इस घटना के कारण रांची पटना मुख्यमार्ग करीब 2 घंटे तक पूरी तरह से जाम रहा.

    जाम हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस जाम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रांची जाने के दौरान फंस गए थे. जब उन्हें हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि एनएचएआई को दुर्घटना रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं, हरेक घटना का पत्र में जिक्र भी किया गया है. इसके बावजूद ना ही जिला प्रशासन और ना ही एनएचएआई इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस पहल कर रही है. सांसद ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से निर्माणाधीन फ्लाईओवर व अंडरब्रिज को जल्द पूरा कराने की मांग की.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों से लूटपाट करने वाला गिरोह का पर्दापाश, पांच अपराधी गिरफ्तार
    Next Article बोकारो : मशहूर सर्जन डॉक्टर इरफान पर जानलेवा हमला, परिजन दहशत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.