Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 1:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : सिक्योरिटी कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : सिक्योरिटी कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। बिरसानगर थाना पुलिस ने सिक्योरिटी कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले आरोपित आनंद राव को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद राव द्वारा आईआईएफएल सिक्योरिटी लिमिटेड के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। अब तक 1.49 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने अब तक 150 लोगों से ठगी की है।

    इस संबंध में सोमवार को एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने बताया कि आईआईएफएल के सिक्योरिटी मैनेजर रितेश प्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर आनंद राव नामक व्यक्ति ठगी कर रहा है। इसके बाद पुलिस आनंद राव के पीछे लग गई। आनंद राव को रांची से गिरफ्तार किया गया।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आनंद राव द्वारा लोगों से अतिरिक्त ब्याज देने की बात कहकर रुपये लिए जाते थे, जिसे वह अपने निजी काम के लिए इस्तेमाल करता था। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल है, जो अभी फरार चल रही है। आनंद राव आसपास के राज्यों से भी लोगों से रुपये लेता था। अब तक 6 लाख से लेकर 87 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। आनंद राव के खिलाफ साकची में दो, गोविंदपुर में एक और बिष्टुपुर में एक मामला दर्ज किया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि साल 2013 से ही आनंद राव ने ये काम शुरू कर दिया था, पर संबंधित कंपनी रुपये लेकर भाग गई। फिर साल 2017 में आनंद आईआईएफएल से जुड़ा पर लगातार लोगों की शिकायत पर 2021 में आईआईएफएल ने आनंद राव का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसहायक अभियंता नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा, जेपीएससी आखिर कब तक गलती करती रहेगी
    Next Article ‘जुग जुग जियो’ का नया गाना ‘रंगीसारी’ हुआ रिलीज, दर्शक कर रहे खूब पसंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    August 19, 2025
    कोडरमा

    कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-गैस टैंकर की टक्कर में युवक की मौ’त

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड शराब प्रकरण : 92 दिन बाद भी ACB ने नहीं की चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली बेल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100

    August 19, 2025

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    August 19, 2025

    कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-गैस टैंकर की टक्कर में युवक की मौ’त

    August 19, 2025

    ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी पहुंचे नवादा, बीजेपी के नारों पर दी फ्लाइंग किस

    August 19, 2025

    NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कहा- राधाकृष्णन सबको साथ लेकर चलने वाले नेता

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.