Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»प्रधानमंत्री के आगमन पर सांसद आवास में झारखंड प्रभारी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
    गोड्डा

    प्रधानमंत्री के आगमन पर सांसद आवास में झारखंड प्रभारी ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को संतालपरगना के दौरे पर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 38 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर संतालपरगना प्रमंडल सहित आसपास के वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री दो जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा देवघर जिले के सारठ व करौं प्रखंड की सीमा पर होगी, जहां से पीएम देवघर सहित दुमका और जामताड़ा जिलांतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. पीएम की दूसरी जनसभा गोड्डा जिले गोड्डा व पोड़ैयाहाट प्रखंड की सीमा पर होगी. जहां से पीएम गोड्डा और साहिबगंज जिलांतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. उक्त आशय की जानकारी भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार देर शाम अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी. पीएम कार्यक्रम को लेकर सांसद आवास पर पार्टी प्रत्याशी और पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मौजूद थे. बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर विस्तृत चर्चा के साथ जवाबदेही भी सौंपी गई. डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना के साथ ही पूरे क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने लगा है. पीएम की जनसभाओं के बाद माहौल पूरी तरह बदला नजर आएगा. उन्होंने दावा किया कि संतालपरगना में गत चुनाव में गड़बड़ी दिखी थी, उसके उलट इस चुनाव में गुणत्मक परिवर्तन नजर आने वाला है. संतालपरगना के साथ कोल्हान में होने वाले परिवर्तन के कारण ही भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

    आगमन को लेकर गोड्डा जनसभा झारखंड परिवर्तन प्रखंड प्रधानमंत्री प्रेसवार्ता भाजपा संतालपरगना सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी-एसपी ने किया अमड़ापाड़ा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण
    Next Article पोल डे डाटा मैनेजमेंट सिस्टम एप के जरिए मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर : डीसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025
    झारखंड

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी

    September 14, 2025
    झारखंड

    सफाई तो होकर रहेगी 4.0 : RMC के प्रशासक ने कई इलाकों का किया औचक निरीक्षण

    September 14, 2025
    Latest Posts

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025

    बुखार होने पर नहीं पीनी चाहिए कॉफी या चाय… जानें क्यों

    September 14, 2025

    परफ्यूम लगाते हैं? इन जगहों पर कभी न लगाएं, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी

    September 14, 2025

    29 सितंबर को हो सकता है पटना मेट्रो का उद्घाटन, मधुबनी पेंटिंग से सजी होंगी बोगियां

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.