Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 5:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»29 जुलाई को CM करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन
    बिहार

    29 जुलाई को CM करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुद्ध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : CM नीतीश कुमार 29 जुलाई को वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन करेंगे। यह भव्य स्मारक 550.48 करोड़ रुपये की लागत से 72 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इसे तैयार किया है, और यह अगले मंगलवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

    यह स्तूप ऐतिहासिक पुष्करणी तालाब और मड स्तूप के पास स्थित है। इसमें भगवान बुद्ध का पवित्र अस्थि कलश रखा जाएगा, जो 1958-62 की खुदाई में मिला था। यह स्मारक राजस्थान के वंशी पहाड़पुर से लाए गए 42,373 बलुआ पत्थरों से बनाया गया है और भूकंपरोधी तकनीक से सुसज्जित है। परिसर में ध्यान केंद्र, पुस्तकालय, आगंतुक केंद्र, संग्रहालय, एम्फीथियेटर, कैफेटेरिया, 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र और पार्किंग जैसी सुविधाएं हैं। ओडिशा के कलाकारों द्वारा बनाई गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा इसकी शोभा बढ़ाएगी।

    उद्घाटन समारोह में चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल सहित 15 बौद्ध देशों के भिक्षु हिस्सा लेंगे। यह स्मारक वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाएगा और पर्यटन, संस्कृति व रोजगार को बढ़ावा देगा। विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि यह बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी की

    29 जुलाई को CM करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन CM will inaugurate Buddha Samyak Darshan Museum-cum-Memorial Stupa On July 29
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकब है नागपंचमी? जानें इस दिन का महत्व, मूल तिथि, पूजा मुहूर्त एवं क्यों होती है नाग देवता की पूजा
    Next Article 28 जुलाई को रांची आएंगे केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, करेंगे महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश के शिवहर दौरे की तैयारी तेज, DM ने लिया जायजा

    September 7, 2025
    बिहार

    गंगा नदी में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

    September 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    10-11 सितंबर को सीएम नीतीश करेंगे पूर्णिया का दौरा… जानें क्यों

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.