Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»बाथरूम देखकर अधिकारी हैरान, स्टेशन के टॉयलेट से 12 लाख के नल-टोंटी चोरी
    क्राइम

    बाथरूम देखकर अधिकारी हैरान, स्टेशन के टॉयलेट से 12 लाख के नल-टोंटी चोरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. मामला मुंबई के एक रेलवे स्टेशन के टॉयलेट से किए गए चोरी का है. बताया जा रहा है कि चोरी किए सामान की कीमत लाखों में हैं. कहा जा रहा है कि अब तक इस स्तर पर चोरी नहीं देखी गई है. फिलहाल, रेलवे के अधिकारियों को आशंका है कि ये किसी अंदरूनी व्यक्ति का ही काम है. हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है.

    घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां हाल ही में तैयार हुए एसी टॉयलेट के साथ-साथ रनिंग रूम्स और पब्लिक टॉयलेट्स से भी 12 लाख रूपये की बाथरूम फिटिंग्स गायब हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, चोरियां 5 और 6 फरवरी को हुई हैं. इस दौरान करीब 70 चीजों पर हाथ साफ किया गया है, जिनमें जेट स्प्रे, टॉयलेट सीट कवर, नल, बॉटल रखने की जगह और सटॉपकॉक्स शामिल हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार, मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है, ऐसा लगता है कि यह किसी अंदर के ही व्यक्ति का काम है, क्योंकि रनिंग रूम तक पहुंच सिर्फ अधिकृत कर्मचारियों को ही है. अधिकारी ने बताया कि काम में ठेकेदार श्रमिक कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं. टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के चलते पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. खबर है कि हर जेट स्प्रे 1600 रूपये का था और चोरी हुई 12 चीजों की कीमत 19200 रूपये है. साथ ही 28716 रूपये के 6 पिलर कॉक्स भी गायब हैं. बता दें कि एसी टॉयलेट को यात्रियों के लिए 4 जनवरी को ही खोला गया था.

     

    Country johar live news Maharashtra mumbai theft Toilet चोरी जोहार लाइव न्यूज़ टॉयलेट देश महाराष्ट्र मुंबई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओल्ड एज होम की बदलेगी सूरत, 1.13 करोड़ मिले
    Next Article महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    क्राइम

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.