Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC CGL परीक्षा घोटाले की जांच अब करेगी SIT
    झारखंड

    JSSC CGL परीक्षा घोटाले की जांच अब करेगी SIT

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड JSSC CGL परीक्षा से जुड़े घोटाले की जांच अब और अधिक गंभीरता के साथ आगे बढ़ेगी। अब तक इस केस की जांच कर रही CID की जगह, अब आईपीएस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर गठित इस एसआईटी का नेतृत्व झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे को सौंपा गया है। उनके साथ सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा और एससीआरबी के डीआईजी वाईएस रमेश को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इस मामले की जांच का सीधा प्रभार अब विशेष शाखा के एसपी हरदीप पी जनार्दनन को सौंपा गया है।

    इससे पहले, जांच की कमान डीएसपी रैंक के अधिकारी के पास थी। सीआईडी की अब तक की कार्रवाई में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है।

    दरअसल, इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सीआईडी द्वारा दायर शपथ पत्र पर असंतोष जताया और जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एसआईटी गठित करने का आदेश दिया। इसी के बाद पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नई एसआईटी का गठन किया है।

    झारखंड एसएससी परीक्षा में हुए कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अब निगाहें इस नई एसआईटी की जांच पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि सच सामने आएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    Also Read : बिहार में 15 ग्रिड सब-स्टेशनों पर बिजली स्टोरेज की योजना शुरू

    Jharkhand news SSC Scam अनूप बिरथरे एसआईटी जांच चंदन कुमार झा चार्जशीट जनहित याचिका झारखंड एसएससी झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस झारखंड हाईकोर्ट डीजीपी अनुराग गुप्ता परीक्षा घोटाला वाईएस रमेश सीआईडी जांच सीजीएल परीक्षा सीबीआई जांच मांग हरदीप पी जनार्दनन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 15 ग्रिड सब-स्टेशनों पर बिजली स्टोरेज योजना पर काम शुरू
    Next Article झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.