Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में अब ग्रीन कार्ड धारकों को किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग भी खत्म
    झारखंड

    झारखंड में अब ग्रीन कार्ड धारकों को किसी भी दिन मिलेगा राशन, बैकलॉग भी खत्म

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ग्रीन कार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य के ग्रीन कार्ड धारकों के लिए राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब 24.97 लाख ग्रीन कार्डधारी लाभुक किसी भी दिन अपने संबंधित माह का राशन ले सकेंगे। यह नई व्यवस्था अगस्त 2025 से लागू कर दी गई है।

    अब तक लाभुकों को महीने के पहले 15 दिन बैकलॉग (पिछले महीनों) का राशन और बाकी 15 दिन चालू माह का राशन दिया जाता था। लेकिन अब बैकलॉग वितरण पूरा हो चुका है, और लाभुकों को महीने के किसी भी दिन राशन मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

    क्यों हुआ था राशन वितरण में बैकलॉग?

    राज्य सरकार ने गरीब और वंचित परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे से बाहर होने पर भी राशन देने के लिए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) शुरू की थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार भारतीय खाद्य निगम (FCI) से ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के जरिए अनाज लेती थी। लेकिन दिसंबर 2023 से कुछ कारणों के चलते एफसीआई ने अनाज देना बंद कर दिया।

    राज्य सरकार ने केंद्र से कई बार पत्राचार किया, लेकिन समाधान नहीं मिला। इसके बाद अन्य राज्यों से अनाज जुटाने की कोशिश की गई, जिससे कुछ समय तक राशन वितरण में देरी हुई और बैकलॉग बढ़ता गया।

    बैकलॉग वितरण जुलाई 2025 तक पूरा

    खाद्य आपूर्ति विभाग ने विशेष योजना के तहत जुलाई 2025 तक सभी बैकलॉग राशन का वितरण पूरा कर लिया है। अब किसी भी ग्रीन कार्डधारी को पुराने महीनों के राशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    जनवरी 2021 से चल रही है JSFSS योजना

    JSFSS योजना जनवरी 2021 से राज्य में लागू है। इसके तहत उन गरीब परिवारों को हर महीने 5 किलो चावल मुफ्त में दिया जाता है जो NFSA के तहत कवर नहीं हो पाए हैं। जनवरी 2023 से इस योजना के लाभुकों को मुफ्त राशन मिल रहा है और इन्हें हरा राशन कार्ड दिया गया है। योजना के तहत अधिकतम 25 लाख लाभुकों को शामिल करने का लक्ष्य है।

    अब क्या बदला?

    • महीने के किसी भी दिन राशन मिलेगा
    • बैकलॉग राशन पूरी तरह वितरित
    • उपभोक्ताओं को और अधिक सुविधा

    इस नई व्यवस्था से झारखंड के लाखों लाभुकों को राहत मिली है और राशन प्रणाली अधिक पारदर्शी और लचीली बनी है।

    Also Read : भारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान, अधिसूचना जारी

     

    JSFSS योजना OMSS स्कीम अगस्त 2025 राशन व्यवस्था एफसीआई खाद्यान्न वितरण गरीबों के लिए राशन ग्रीन कार्ड धारक झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम झारखंड राशन व्यवस्था झारखंड राशन समाचार झारखंड समाचार झारखंड सरकारी योजना बैकलॉग राशन वितरण मुफ्त राशन योजना राशन कार्ड धारक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सार्वजनिक वितरण प्रणाली हरा राशन कार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान, अधिसूचना जारी
    Next Article पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में BA LLB और LLB कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.