Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में अब हर पंचायत में होंगे दो-दो ममता वाहन, कई सेवाओं पर दिया गया विशेष जोर…
    झारखंड

    जमशेदपुर में अब हर पंचायत में होंगे दो-दो ममता वाहन, कई सेवाओं पर दिया गया विशेष जोर…

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं इलाज की सुविधाओं और जरूरी संसाधनों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि ज़िले के हर नागरिक तक समय पर बेहतर इलाज पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

    मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हर पंचायत में दो-दो ममता वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही अस्पताल से छुट्टी के समय दी जाने वाली डिस्चार्ज पर्ची में सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    बैठक में ई-हॉस्पिटल प्रणाली की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में डिजिटल सिस्टम के सही इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को सुविधाएं जल्दी मिलेंगी। साथ ही अस्पतालों की रैंकिंग और रिपोर्टिंग व्यवस्था पर भी बात हुई।

    बैठक में डेंगू, टीबी, कुष्ठ और दूसरी गंभीर बीमारियों को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। डेंगू के बचाव के लिए बारिश से पहले साफ-सफाई, फॉगिंग और जागरूकता अभियान पर खास ध्यान देने को कहा गया। टीबी और कुष्ठ रोगियों की नियमित जांच और निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

    परिवार नियोजन के उपाय और उनकी उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। जनसंख्या को नियंत्रित रखने के लिए फॉलो-अप व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी उपायुक्त ने कहा कि मानसिक रोगों की पहचान इलाज और परामर्श की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।

    डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की जांच और इलाज को हर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC और CHC) में मजबूत करने की बात कही गई। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय पर इलाज मिल सके।

    इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एससीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए. मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया समेत सभी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Also read: जमशेदपुर में नशा मुक्ति रथ को DC ने किया रवाना, 26 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा स्टेशन रोड लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article फूड डिलीवरी ऐप में अब RAPIDO भी जुड़ा.. क्या है इससे फायदा… जानिए

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.