Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना
    झारखंड

    कुख्यात मयंक सिंह 23 अगस्त को आयेगा झारखंड, ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मयंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को झारखंड ATS की टीम 23 अगस्त को अजरबैजान से झारखंड ला रही है। ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना।

    रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अजरबैजान में गिरफ्तारी

    मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में दर्ज कांड संख्या 175/22 के आधार पर झारखंड ATS ने कार्रवाई शुरू की थी। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई और इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ। इसी के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया।

    अंतरराष्ट्रीय अदालत से मिली भारत को अनुमति

    अजरबैजान की बाकू अपराध न्यायालय में मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई हुई। आखिरकार 27 जनवरी 2025 को अदालत ने भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। इसके बाद झारखंड ATS ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के सहयोग से सारी औपचारिकताएं पूरी कीं। भारत सरकार ने इस मिशन के लिए अधिकारियों को राजनीतिक मंजूरी और ऑफिशियल पासपोर्ट भी जारी किया।

    झारखंड में 48 केस, कई जिलों में दर्ज हैं अपराध

    पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, मयंक सिंह पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में कुल 48 केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले हजारीबाग में हैं, जहां बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा और सदर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दर्जनभर केस दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू जिलों में भी उसके खिलाफ गंभीर मामले हैं।

    यही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी उस पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। भारत लाने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।

    पुलिस कर रही है केसों की दोबारा समीक्षा

    मयंक सिंह को सजा दिलाने के लिए झारखंड पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं, वहां केस फाइलों की समीक्षा और साक्ष्यों को दोबारा मजबूत करने का काम शुरू हो गया है। पुलिस गवाहों की सूची तैयार कर रही है ताकि अदालत में केस को मजबूती से पेश किया जा सके।

    22 अगस्त को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा

    अजरबैजान सरकार की ओर से सूचना दी गई है कि मयंक सिंह को 22 अगस्त को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त को उसे रांची लाया जाएगा।

     

    अजरबैजान अंतरराष्ट्रीय अदालत इंटरनेशनल मिशन इंटरपोल एसपी ऋषभ झा गिरिडीह छत्तीसगढ़ झारखंड ATS झारखंड क्राइम झारखंड न्यूज झारखंड पुलिस पतरातू थाना पलामू पुलिस कार्रवाई प्रत्यर्पण बाकू अदालत भारत प्रत्यर्पण भारत सरकार मयंक सिंह मोस्ट वांटेड अपराधी रांची राजस्थान रामगढ़ रेड कॉर्नर नोटिस विदेश मंत्रालय हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही, तीन की मौ’त, बचाव कार्य जारी
    Next Article आनंदपुर में छात्रों को मिली साइकिल, शिक्षा के रास्ते पर बढ़े कदम…

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.