Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 2:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय मुठभेड़ में मारा गया, 2 लाख का था इनाम
    बिहार

    कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय मुठभेड़ में मारा गया, 2 लाख का था इनाम

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के कुख्यात और दुर्दांत गैंगस्टर सरोज राय (26) को शुक्रवार तड़के गुरुग्राम में मुठभेड़ में मारा गया. यह मुठभेड़ गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई, जिसमें गुरुग्राम पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने सरोज राय को ढेर किया. सरोज पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह बिहार के कई प्रमुख अपराधों में शामिल था. पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाया, जिसके तहत डीसीपी (क्राइम) राजेश फौगाट के नेतृत्व में मुठभेड़ शुरू की गई. पुलिस ने सरोज राय को बाइक से निकलते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन सरोज ने पुलिस पर गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में सरोज राय ढेर हो गया. हालांकि, उसका एक साथी भागने में सफल रहा.

    आपको बता दें कि गैंगस्टर सरोज राय बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था और सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 30 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें से कई मामलों में उसने जदयू विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी मांगी थी. जनवरी 2019 में पुलिस ने सरोज राय के एक गुर्गे से AK-56 भी बरामद किया था. इसके अलावा, सरोज ने सीतामढ़ी में एक सड़क बनाने वाली कंपनी के मुंशी और व्यापारी यतींद्र खेतान की हत्या भी की थी.

     

    अपराध अपराधी इनाम एके-56 कुख्यात गैंगस्टर गुरुग्राम गुरुग्राम मुठभेड़ गैंगवार गैंगस्टर सरोज राय जदयू विधायक पुलिस पुलिस कार्रवाई फरार साथी. बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी बिहार बिहार पुलिस बिहार पुलिस की सफलता मारा गया मुठभेड़ मुठभेड़ में ढेर रंगदारी सजा सरोज राय सीतामढ़ी हत्याएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी के घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में 2 भाइयों की गई जान
    Next Article ‘मोआना 2’ की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए 57.5 मिलियन डॉलर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन 15 अगस्त के बदले अब इस दिन होगा… जानें

    July 31, 2025
    Latest Posts

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.