Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 5:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कुख्यात अमन सिंह गैंग ने मोबाइल कारोबारी से मांगी 50 लाख रंगदारी, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
    झारखंड

    कुख्यात अमन सिंह गैंग ने मोबाइल कारोबारी से मांगी 50 लाख रंगदारी, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के व्यवसायी इन दिनों डरे सहमे नजर आ रहे हैं। कुख्यात अमन सिंह और गैंग्स आॅफ वासेपुर के प्रिंस खान के द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जा रही है। इसबार मोबाइल कारोबारी से जेल मे बंद कुख्यात अमन सिंह गैंग के द्वारा 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर परिवार को जान मार देने की धमकी दी गई है। घटना के बाद मोबाइल कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में हैं। एसएसपी को मोबाइल कारोबारी ने मामले की सूचना दी है। कारोबारी ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    कतरास के रहनेवाले मोबाइल कारोबारी जय राजगढ़िया से अमन सिंह गैंग के द्वारा 50 लाख की रंगदारी की मांग की है। 10 से 12 बार व्हाट्सएप कॉल कारोबारी को की गई है। अमन सिंह गैंग के द्वारा मैसेज भी किया गया है। मोबाइल कारोबारी जय राजगढ़िया का कहना है कि लगातार अमन सिंह गैंग के द्वारा व्हाट्सएप कॉल किया गया है। हर बार वह 50 लाख रुपए की रंगदारी देने की बात कह रहा है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

    जय राजगढ़िया ने बताया कि कॉल आने के बाद परिवार के लोगों में दहशत है। एसएसपी को मामले की शिकायत की गई है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार कारोबारी ने लगाई है। कारोबारी का कहना है कि आए दिन व्यवसायियों से अमन सिंह गैंग और प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही है। आखिर कबतक व्यवसायी डर के माहौल में अपना व्यवसाय करेंगे। पुलिस ऐसे अपराधियों के ऊपर लगाम लगाए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार युवकों ने मिलकर किया दोस्त के गर्दन पर ब्लेड से वार, घायल अवस्था में थाने पहुंचा पीड़ित
    Next Article पिकअप वैन और बाइक में टक्कर, दंपती की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड में गौ सेवा आयोग एक विजन के तहत आगे बढ़ रहा : शिल्पी नेहा तिर्की

    June 19, 2025
    Latest Posts

    केबल टीवी कंट्रोल रूम में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    June 19, 2025

    झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन

    June 19, 2025

    ट्रैक्टर ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

    June 19, 2025

    झारखंड में गौ सेवा आयोग एक विजन के तहत आगे बढ़ रहा : शिल्पी नेहा तिर्की

    June 19, 2025

    रामगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से लगेगी रोका : DC

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.