Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 10:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली हाई कोर्ट नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया, राहुल को जारी किया नोटिस
    देश

    दिल्ली हाई कोर्ट नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया, राहुल को जारी किया नोटिस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने स्वामी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी, उनके बेटे और अन्य आरोपियों से सबूत पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्वामी ने इस आदेश के खिलाफ 19 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इससे एक हफ्ते पहले ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि सांसद की सबूत पेश करने की मांग करने वाली याचिका पर मामले में जांच पूरी होने के बाद विचार किया जाएगा।

    इस मामले पर अब दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुरेश कैट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और जर्नल यंग इंडिया से भी 12 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

    स्वामी ने निजी तौर पर आपराधिक शिकायत करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि केवल 50 लाख रुपये का भुगतान करके यंग इंडियन (वाईआई) प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस के एसोसिएट जर्नल्स से 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार प्राप्त कर लिया था। इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन को आरोपी ठहराया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : कटिहार में वाहनों की टक्कर में पांच की मौत, पांच घायल
    Next Article बिहार : ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- किसानों को परेशान कर रही सरकार

    Related Posts

    देश

    IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    October 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले — छठ पर्व एकता का प्रतीक, रन फॉर यूनिटी में शामिल हों

    October 26, 2025
    देश

    मन की बात: पीएम मोदी ने संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता पर जोर दिया

    October 26, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.