Joharlive Desk
आगरा। पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया है। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई।
मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान की जा रही है। कॉल कहां से आया था? किस मकसद से किया था? इस बारे में पता किया जा रहा है। अब पर्यटकों के लिए ताजमहल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। सैलानियों में उत्सुकता रही कि आखिर हुआ क्या है। सूत्र बताते हैं कि पूरे ताजमहल की फिलहाल जांच की जा रही है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सूर्योदय से खुलता है ताजमहल
गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया।
पुलिसबल ने बंद कराए दोनों दरवाजे
ताजमहल में प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे बने हैं। पुलिसटीम ने सैलानियों को ताजमहल से बाहर निकालने के बाद ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। दूर दराज से आए सैलानी परेशान दिखे।
ताजमहल में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप, नहीं मिला कोई विस्फोटक
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More


