Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 9:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ताजमहल में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप, नहीं मिला कोई विस्फोटक
    देश

    ताजमहल में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप, नहीं मिला कोई विस्फोटक

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    आगरा। पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति ने ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ पहुंच गए। बीडीएस की दो टीमों को बुला लिया गया है। सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई है। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई। 
    मगर, कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान की जा रही है। कॉल कहां से आया था? किस मकसद से किया था? इस बारे में पता किया जा रहा है। अब पर्यटकों के लिए ताजमहल खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। सैलानियों में उत्सुकता रही कि आखिर हुआ क्या है। सूत्र बताते हैं कि पूरे ताजमहल की फिलहाल जांच की जा रही है। अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    सूर्योदय से खुलता है ताजमहल
    गौरतलब है कि ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला जाता है और सूर्यास्त के समय बंद किया जाता है। गुरुवार को भी ताजमहल को सूर्योदय के समय खोला गया था। पर्यटक सुबह के समय ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए आ रहे थे। लेकिन कुछ ही  देर में अचानक ताजमहल में सीआईएसएफ के जवान और पुलिस के जवान पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिसबल की हलचल से ताजमहल के अंदर मौजूद सैलानियों में खलबली मच गई। वहीं जवानों ने ताजमहल में मौजूद सभी पर्यटकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चंद मिनटों में समूचे ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया। 

    पुलिसबल ने बंद कराए दोनों दरवाजे
    ताजमहल में प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे बने हैं। पुलिसटीम ने सैलानियों को ताजमहल से बाहर निकालने के बाद ताज के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। सैलानियों के लिए टिकट खिड़की भी बंद कर दी गई। दूर दराज से आए सैलानी परेशान दिखे। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद व दो घायल, मेडिका में चल रहा इलाज
    Next Article नक्सलियों ने जंगल में बिछा रखे है बारूदी सुरंग, सुरक्षाबल व ग्रामीण है निशाने पर

    Related Posts

    देश

    Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम

    August 5, 2025
    टेक्नोलॉजी

    Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें

    August 5, 2025
    देश

    उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही… देखें वीडियो

    August 5, 2025
    Latest Posts

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.