Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 12:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन कारोबारी के लापता होने के हफ्ते दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिजन को अपहरण की है आशंका
    झारखंड

    जमीन कारोबारी के लापता होने के हफ्ते दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिजन को अपहरण की है आशंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित चाय बागान के रहने वाले जमीन कारोबारी नीरज झा का हफ्ते दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नही मिल सका है। रांची पुलिस की टीम ने अब तक दर्जनों लोगों से पूरे मामले में पूछताछ कर चुकी है। नीरज के लापता होने के बाद से आधे दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। लेकिन सूचना एकत्रित के नाम पर शून्य है। नीरज के परिजन समेत अन्य और मिथिला मंच के लोग एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा से आज मुलाकात की। परिजनों ने नीरज के सकुशल वापसी को लेकर एसएसपी से निवेदन किया है। एसएसपी ने परिजनों को सुरक्षित नीरज को बरामद करने का आश्वासन दिया है। रांची पुलिस की टीम एक-एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई खास सुराग नहीं मिल सका है।
    इधर, जमीन कारोबारी नीरज के लापता होने के बाद से इलाके में कई तरह की चर्चा आ रही है। स्थानीय लोग आपस में चर्चा कर रहे है कि नीरज पर जमीन के कारोबार को लेकर करोड़ों रुपये कर्ज है। जिस कारण से नीरज खुद को अपने लोगों से दूर कर लिया है। हालांकि, घटना से पूर्व जमीन के नाम पर पैसे के लेन-देन को लेकर मामला थाना में भी आया था। इस मामले में नीरज के द्वारा पैसा वापस करने को लेकर लिखित आश्वासन देने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। जबकि, इलाके में यह भी चर्चा हैं कि कहीं कर्ज चुकाने से बचने के लिए नीरज अंडर ग्राउंड तो नहीं हो गया।

    क्या है मामला
    पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार नीरज झा रविवार 24 जनवरी 2021 रात 9 बजे से लापता है। उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद जा रहा है। नीरज के पिता का कहना है कि जिस नम्बर से बात हो रही थी। उस समय बिहार में थे। उनके साथी लोगों से बातचीत होने पर जानकारी मिली कि उन लोगों से भी सम्पर्क नहीं हो रहा है। 27 जनवरी 2021 बुधवार को राँची पहुँचने पर काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला है। फिर लाचार होकर इसकी सूचना थाना को दिया गया है। नीरज का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन अपहरण की आशंका भी जता रहे है। परिजनों का कहना है की 24 जनवरी को रात 9 बजे नीरज झा कुछ दोस्तों के साथ कांके एरिया में कहीं से पार्टी मनाकर रिंगरोड खरसीदाग की ओर से वापस घर आ रहा था। सदाबहार चौक से पहले कार से उतरा और एक सफेद कलर की XUV 500 में सवार होकर गया है। उसके बाद से ही नीरज का कोई सम्पर्क नहीं हुआ। पुलिस कई जगहों पर सीसीटीवी खंगाल रही रही है। सूत्रों की माने तो अपहरण से इनकार नहीं किया जा सकता है।हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है।अपहरण की आशंका इसलिए जताया जा रहा है क्योंकि नीरज झा जमीन कारोबार से जुड़ा था। जमीन विवाद या किसी से दुश्मनी में अपहरण कर लिया हो। फिलहाल पुलिस आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।पूछताछ जारी है।

    crime Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article31 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article देवघर में पल्स पोलियो अभियान, मुख्य न्यायाधीश ने बच्चे को खुराक पिलाकर की शुरुआत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.