Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में हर हाल में अपराध पर रखें नियंत्रण : नीतीश
    बिहार

    बिहार में हर हाल में अपराध पर रखें नियंत्रण : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखने और कर्तव्य में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आज निर्देश दिया।

    श्री कुमार ने उनकी अध्यक्षता में शनिवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान जोर देकर कहा कि हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखें। कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई करें। कानून का सख्ती से पालन हो और अपराधियों में कानून का भय हो। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुये कहा, “आप सभी मुस्तैदी से काम करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें।
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को और बढ़ाने की जरूरत है। सभी थानों में नियमित रूप से रात्रि गश्ती को सुनिश्चित करें। गश्ती में जहां भी शिथिलता बरती जाय, संबंधित पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी स्वयं भी गश्ती करें तथा की जा रही गश्ती की जांच भी करें। प्रत्येक थाने में स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री के लिए रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। ऐसा सिस्टम बनाएं कि थाने के खाते में हमेशा राशि उपलब्ध रहे।

    श्री कुमार ने कहा कि प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए महिला शौचालय एवं स्नानागार, आगंतुकों के लिये कक्ष की समुचित व्यवस्था रखें। सभी थानों में लैंडलाइन फोन की व्यवस्था का नियमित रख रखाव हो। उन्होंने कहा कि विशेष शाखा को और सुदृढ़ करें ताकि सही सूचना और तेजी से प्राप्त हो। खुफिया तंत्र के मजबूत रहने से अपराध नियंत्रण में सहुलियत होगी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंद महासागर के देशों से रक्षा संबंध बढ़ा रहा भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने त्रिपक्षीय बैठक में की चर्चा
    Next Article छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के हमले में एक जवान शहीद, सात अन्य घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.