Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»निशिकांत दुबे के ट्वीट से गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मेरी और मेरे परिवार की कराना चाहते हैं हत्या
    झारखंड

    निशिकांत दुबे के ट्वीट से गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मेरी और मेरे परिवार की कराना चाहते हैं हत्या

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट के बाद बुधवार को राज्य की सियासत गरमा गई है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद ने बुधवार को एक साथ तीन ट्वीट कर किसी अपराधी का वीडियो साझा किया और कहा कि यह वही अपराधी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। इसने साल 2018 में मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।

    सांसद ने आज ट्विटर पर लिखा- मुख्यमंत्री इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। सांसद के ट्वीट के बाद से पहले से ही सियासी उथल-पुथल झेल रहे झारखंड में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। निशिकांत दूबे ने इस ट्वीट में पीएमओ, अमित शाह, हेमंत सोरेन, दीपक प्रकाश, दिल्ली पुलिस, अनंत ओझा और बाबूलाल मरांडी को टैग किया है।

    दिल्ली पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर विष्णुकांत झा को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे दिल्ली ले जा रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली थाना में भादवि की धारा- 385/387/120/174 एबी के तहत दर्ज कांड संख्या- 32/2018 को लेकर नामजद आरोपी विष्णुकांत झा की गिरफ्तारी की गयी है।

    भाजपा सांसद ने ट्विटर पर लिखा- 2018 में मुझे और राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी दी गई। पैसे की मांग फोन पर की गई थी। तब मैंने दिल्ली में और अनंत ओझा ने साहिबगंज में साल 2018 में एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में विष्णुकांत झा को पकड़ लिया गया है। उसके अनुसार मुझे मारने की सुपारी देवघर निवासी विष्णुकान्त झा ने दी थी। यह वही विष्णुकांत झा है, जिसके ऊपर दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का केस अलग-अलग थाना में दर्ज है।

    निशिकांत दूबे ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़े पदाधिकारी विष्णुकांत झा से मेरे ऊपर केस करवाते रहे, उसको लगातार बचाते रहे। उस अपराधी को रिवाल्वर का लाइसेंस भी दिया गया। लगता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी व मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस एक साल की मशक्कत के बाद आज उस अपराधी को गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास की गलती दोहरा रही हेमंत सरकार : सरयू
    Next Article गिरिडीह : चौपर दिखने व उसके क्रेश होने की सूचना, सर्च अभियान जारी

    Related Posts

    झारखंड

    बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    June 20, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, लाखों के माल पर हाथ साफ

    June 20, 2025
    झारखंड

    27 जुलाई से भागलपुर से चलेगी विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

    June 20, 2025
    Latest Posts

    बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…

    June 20, 2025

    बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    June 20, 2025

    एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 श’व

    June 20, 2025

    चाईबासा के मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, लाखों के माल पर हाथ साफ

    June 20, 2025

    इन चीजों को खाने से पहले जरूर करें ये काम, वर्ना फायदा के जगह होगा नुकसान

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.