Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 3:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»निर्मल दा हमारी जड़ों में हैं, झारखंड की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश कुमार महतो
    झारखंड

    निर्मल दा हमारी जड़ों में हैं, झारखंड की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे : सुदेश कुमार महतो

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि निर्मल दा हमारी जड़ों में हैं और राज्य की फिज़ाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे।

    श्री महतो ने आज निर्मल महतो शहादत दिवस पर सिल्ली स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कहा कि जुल्म, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ अनवरत संघर्ष करनेवाले वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखण्ड के वजूद से जुड़ा है।

    निर्मल दा का एक ही सपना था कि अपना अलग झारखण्ड प्रान्त हो ताकि यहां रहने वाले लोगों को शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्‍टाचार से मुक्ति दिलाई जा सके। उन्होंने अलग राज्य की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद कर जो अलख जगायी थी, उसे भुलाया नहीं जा सकता। अलग राज्य आंदोलन के मसीहा वीर शहीद निर्मल दा का त्यागपूर्ण जीवन तथा झारखंड अलग राज्य के लिए उनका बलिदान हम सभी को युगों-युगों तक प्रेरित करेगा।

    निर्मल महतो शहादत दिवस पर आजसू पार्टी ने राज्य के सभी प्रखंड एवं जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसी क्रम में रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय तथा जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो जी की आदमकद प्रतिमा पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि निर्मल दा जुल्म, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक थे। वीर शहीद निर्मल महतो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरित करता है। उनके विचार, मूल्य, साहस एवं आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी है।

    झारखंड आंदोलन के महानायक वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि निर्मल दा ने हमेशा जुल्म, अत्याचार, शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। वे झारखंड आंदोलन के एक आक्रामक चेहरा थे। झारखंड आंदोलन को गति देने में उनकी भूमिका अहम रही। उनका व्यक्तित्व और विचार हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं।

    श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, रांची जिला कमिटी के पदाधिकारी राजू नायक, आजसू पार्टी रांची महानगर पदाधिकारी दया शंकर झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहें।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : विधायक इरफान अंसारी के घर में बंगाल सीआईडी का छापा, कैश मामले में चल रही कार्रवाई
    Next Article मोहर्रम में रांची जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.