Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 9:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»एनआईए का टेरर फंडिंग पर प्रहार, जबलपुर में वकील ए. उस्मानी को हिरासत में लिया
    देश

    एनआईए का टेरर फंडिंग पर प्रहार, जबलपुर में वकील ए. उस्मानी को हिरासत में लिया

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जबलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रहने वाले हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील ए. उस्मानी के घंटाघर (बड़ी ओमती) स्थित घर और ऑफिस पर दबिश दी। पांच अन्य लोगों के घरों पर भी छापा मारा। एनआईए ने वकील उस्मानी को हिरासत में लिया है। अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

    जांच एजेंसी को घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। यह कार्रवाई विदेशी हथियार और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में की गई है। इसका इनपुट अन्य शहरों से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ में हुआ है।

    इस मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जांच एजेंसी के दिल्ली और भोपाल के करीब एक दर्जन आईपीएस अफसर और लगभग 200 पुलिसकर्मी एक साथ पहुंचे थे। घंटाघर और ओमती रोड के दोनों सिरों पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी।

    एनआईए ने सिविल लाइन में दो, बड़ी ओमती में दो और अधारताल में दो स्थानों पर भी छापा मारा है। कार्रवाई की है। बड़ी ओमती में हिस्ट्री सीटर अब्दुल रज्जाक के घर पर दबिश दी गई। यहां पहुंचे पत्रकारों में से कुछ के मोबाइल फोन पुलिस ने छीन लिए। एनआईए ने रज्जाक से जुड़े होने के शक में मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह अंसारी के घरों पर भी दबिश दी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल में होटल व्यवसायी की हत्या, जमशेदपुर के युवक ने 2 साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, एक गिरफ्तार
    Next Article देवघर : 5 माह से निलंबित इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले — छठ पर्व एकता का प्रतीक, रन फॉर यूनिटी में शामिल हों

    October 26, 2025
    देश

    मन की बात: पीएम मोदी ने संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक एकता पर जोर दिया

    October 26, 2025
    देश

    पूर्वी तिमोर बनी ASEAN की 11वीं सदस्य, ब्राजील भी चाहता है जगह

    October 26, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 28 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 28, 2025

    मुठभेड़ में बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद , शराब पार्टी के दौरान सुजीत-प्रिंस गिरोह के शूटरों से हुई मुठभेड़

    October 28, 2025

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.