Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नकली नोट के कारोबार को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या
    जोहार ब्रेकिंग

    नकली नोट के कारोबार को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा… जानें क्या

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 20, 2025Updated:February 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    East Champaran : नकली नोट सप्लाई के मामले में राजेश सहनी के घर NIA की छापेमारी के बाद अहम खुलासे हुए हैं। राजेश सहनी का घर पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव में है। बीते साल 5 सितंबर को मिल्ट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर मोतिहारी पुलिस ने नेपाल से नकली नोट लेकर रक्सौल के रास्ते जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पॉल्ट्रीफार्म संचालक मुजफ्फर अहमद वाणी उर्फ सरफराज को पहुंचाने जा रहे इंजीनियर नजरे सद्दाम, मो वारिस और जाकिर हुसैन को बंजरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तार तीनों ने बताया था कि उन्हें नकली नोट नेपाल के धोरे में राजेश सहनी नाम के एक शख्स ने दिया था। तब से पुलिस की टीम राजेश सहनी को नेपाली नागरिक मानकर तलाश रही थी। हालांकि वह राजेश सहनी पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर के मुरली गांव का निवासी निकला है, जो एलएंडटी नामक फाइनेस कंपनी में बतौर कर्मी काम कर रहा है। यह अहम खुलासा NIA की मोबाइल सर्विलांस, सीडीआर और लोकेशन के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुआ है। राजेश सहनी संग्रामपुर के मुरली गांव निवासी शंभु सहनी का बेटा है।

    जानकारी के अनुसार राजेश सहनी का नेपाल के काठमांडु में बैठे पाकिस्तान व बंग्लादेश के उन गुर्गों से कनेक्शन है, जो भारत में नकली नोट के प्रसार को बढावा दे रहे हैं। जांच में यह सामने आया है कि राजेश सहनी भारत के खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नकली नोट का डिलेवरी नेपाल के अलग-अलग जगहों पर करता था। इसके साथ ही वह मोबाइल में कभी नेपाली नंबर तो कभी भारतीय नंबर का इस्तेमाल करता था, जिस कारण सुरक्षा एजेंसी को उसका लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी। इतना ही नहीं नकली नोट के डिलेवरी के दौरान वह सभी सप्लायर को अपना पता बीरंगज के मुरली चौक बताता था।

    संग्रामपुर के मुरली गांव स्थित राजेश के घर में छापेमारी के दौरान NIA की टीम ने मोबाइल, सिमकार्ड व कुछ अहम दस्तावेज बरामद किया है। जिसे NIA की टीम अपने साथ लेकर गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल राजेश सहनी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जबकि NIA की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है। बताया गया है कि राजेश सहनी की गिरफ्तारी के बाद नेपाल में बैठे पाकिस्तान व बांग्लादेश के उन किंगपिनों का भी खुलासा होगा, जो भारत में नकली नोट का सप्लाई कराने में जुटे हैं।

    Also Read : पेपर लीक होने के बाद JAC ने रद्द की 10वीं की हिंदी और साइंस की परीक्षा

    NIA made a big disclosure about the business of fake notes... know what नकली नोट के कारोबार को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMP-MLA कोर्ट से बंधु तिर्की को बड़ी रहत, साक्ष्य के अभाव में किया बरी
    Next Article पुलिसकर्मी ने मैट्रिक परीक्षा के बाद परीक्षार्थी की पिटाई, देखें VIDEO

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.