Jamtara(Rajiv Jha) :जामताड़ा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा द्वारा शनिवार को शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला समिति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्र 2026-28 के लिए चुने गए नए अधिकारियों और सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
बैच लगाकर किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। समिति से जुड़ी महिलाओं ने इसे अपने लिए खास पल बताया।
जामताड़ा की दो सदस्याएं प्रदेश स्तर पर चयनित
इस मौके पर बताया गया कि जामताड़ा शाखा की दो सदस्याएं शोभा डालमिया और मधु नरनोलिया को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। शोभा डालमिया को झारखंड प्रदेश तकनीकी प्रमुख और मधु नरनोलिया को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है। इसे शाखा के लिए गर्व का विषय बताया गया।
नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
सत्र 2026-28 के लिए नई टीम का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष अनीता जटिया, सचिव कंचन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी नरनोलिया समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, रक्तदान और अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रमुख भी बनाए गए।
सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समिति की महिलाओं ने कहा कि वे आने वाले समय में सामाजिक कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करेंगी।