दुमका में भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की

Joharlive Team

दुमका। जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को आपसी रंजिश में एक युवक ने अपनी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने यहां बताया कि राॅकी हिम्मत सिंह के रिश्ते में अपनी चाची पुष्पा सिंह की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रारम्भिक छानबीन में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। रॉकी और उसकी चाची के परिवार के बीच व्यवसाय और जमीन को लेकर लम्बे अर्से से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहन छानबीन कर रही है। इस हत्या मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मृतक पुष्पा दुमका जिला कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं।
पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने दिनदहाड़े शहर में एक महिला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं, झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका कांग्रेस की जुझारू नेता पुष्पा की हत्या किए जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है।