Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पड़ोसी ने गोली मारकर युवक की कर दी ह’त्या, बुजुर्ग मां ने ठीक से देखभाल नहीं करने की शिकायत की थी
    क्राइम

    पड़ोसी ने गोली मारकर युवक की कर दी ह’त्या, बुजुर्ग मां ने ठीक से देखभाल नहीं करने की शिकायत की थी

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज खबर है, जहां पड़ोसी ने सोमवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. यह घटना मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय पंचायत के तेरासी गांव की है. मृतक की पहचान धनिक चौधरी के पुत्र राजाराम चौधरी के रूप में की गई है.

    क्या है मामला

    मामले में मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोसी सुदामा चौधरी शराब पीकर आया और हम सभी भाइयों के साथ गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक भी हुई और कुछ देर के बाद फिर शांत हो गया. दोबारा वह अपने पुत्रों के साथ सोमवार की अहले सुबह मृतक के घर में घुस कर गाली गलौज करने लगा और इसी बीच सुदामा चौधरी के पुत्र रवीन और सीटू ने गोली चला दी, जो राजाराम चौधरी को लग गई. गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    मां ने पड़ोसी से की थी बेटों की कंप्लेन

    घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. मामले में मृतक के भाइयो ने बताया कि उसकी मां ने उसके पडोसी से शिकायत की थी कि उसके बेटे उसे खाना-पानी नहीं देते हैं. इसी शिकायत के बाद पड़ोसी ने समझाने के बदले शराब पीकर पहले गाली गलोज की और फिर गोली मार दी. परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है.

    मृतक परिवार ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

    मृतक के परिजनों ने कहा कि सोमवार की सुबह जब नोक झोंक हुई तो पुलिस को फोन किया. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कहा कि थाना पहुंच कर मामले में आवेदन दो. हमलोगों ने कहा कि पुलिस के साथ ही थाना जाएंगे, लेकिन पुलिसकर्मी लेकर नहीं गए. पुलिस के जाते ही पड़ोसी दोबारा घर में घुसा और गोली मार दी.

    Also Read: झारखंड में यहां रोंगटे खड़ी करने वाली वारदात, पति ने पत्नी व दो साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारा

    # Bihar Crime #Bihar News abuse allegations on police altercation Dial 112 dispute after drinking alcohol dispute due to alcohol family's allegations firing Munger Munger Mufassil police station munger news murder murder incident neighbor dispute police investigation police negligence police station Rajaram Chaudhary Ravin and Situ Shooting statement of family members Sudama Chaudhary Terasi village गाली गलौज गोली मारकर हत्या . गोलीबारी डायल 112 तेरासी गांव थाना नोकझोंक पड़ोसी विवाद परिजनों का बयान परिवार का आरोप पुलिस की लापरवाही पुलिस जांच पुलिस पर आरोप बिहार अपराध मुंगेर मुंगेर मुफस्सिल थाना रवीन और सीटू राजाराम चौधरी शराब के कारण विवाद शराब पीकर विवाद सुदामा चौधरी हत्या हत्या की घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाथेर पांचाली की एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का निधन, दुर्गा के किरदार से हुईं थी मशहूर.
    Next Article CBI की छापेमारी में एक सरकारी इंजीनियर के घर से 66 लाख रुपये का सोना बरामद, गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.