Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, STF ने पटना में दबोचा
    क्राइम

    NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, STF ने पटना में दबोचा

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NEET
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को आखिरकार बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. बीती देर रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद पूरे शिक्षा तंत्र में खलबली मच गई है. बता दें कि बीते कई महीनों से फरार चल रहे संजीव मुखिया पर पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की सबसे बड़ी कड़ी है. उसके खिलाफ पहले से ही NEET पेपर लीक केस में कई पुख्ता सबूत थे, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा. अब STF और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है. उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज्यों में फैले पेपर माफिया नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

    ऐसे हुआ था NEET पेपर लीक

    5 मई 2024 को देशभर में आयोजित NEET-PG परीक्षा से ठीक पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी. पटना के एक निजी स्कूल में छापेमारी के दौरान सॉल्वर गैंग के सदस्य कुछ छात्रों को प्रश्नपत्र रटवाते पकड़े गए थे. इसके बाद जांच में सामने आया कि पेपर लीक का यह मामला केवल बिहार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी जुड़े थे.

    40 लाख में हुई थी डील

    सूत्रों के अनुसार सबसे पहले पेपर संजीव मुखिया को एक प्रोफेसर के जरिए मिला था. फिर उसने बिचौलियों की मदद से उम्मीदवारों से 40-40 लाख रुपये में पेपर लीक कर डील की. अब तक इस मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जिनमें उसका बेटा शिव कुमार भी शामिल है, जो खुद एक डॉक्टर है और इस गिरोह से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था.

    कौन है संजीव मुखिया?

    संजीव मुखिया, जिसे “लूटन मुखिया” के नाम से भी जाना जाता है. मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा का निवासी है. वह पहले नालंदा के नूरसराय स्थित हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक था. लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर पंचायत चुनाव में मुखिया बना. वह पिछले कई सालों से परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक गिरोहों से जुड़ा रहा है. 2016 की सिपाही भर्ती परीक्षा और BPSC शिक्षक बहाली पेपर लीक केस में भी उसका नाम सामने आ चुका है. उसकी पत्नी ममता कुमारी लोजपा से हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं. पूरे परिवार पर संगठित अपराध के गंभीर आरोप हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब CBI के पास है और संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले से जुड़े कई और चेहरे सामने आने की उम्मीद है. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बहाल करने के लिए इस केस को उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है.

    Also Read : JAC ने किया 11वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

    Bihar police Bihar STF Breaking news Crime news education scam education system EOU investigation EOU जांच NEET 2025 NEET paper leak NEET पेपर लीक paper leak mastermind paper leak network paper mafia Patna arrest Sanjeev Mukhia Wanted Criminal अपराध समाचार इनामी अपराधी पटना गिरफ्तारी पेपर माफिया पेपर लीक नेटवर्क पेपर लीक मास्टरमाइंड बिहार STF बिहार पुलिस शिक्षा घोटाला शिक्षा तंत्र संजीव मुखिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC ने किया 11वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान
    Next Article सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर शुरु होते ही हुआ बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.