Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी : जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी नीलांबर गोप गिरफ्तार, क देसी कट्टा, 38 जिंदा गोली बरामद
    झारखंड

    खूंटी : जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का सहयोगी नीलांबर गोप गिरफ्तार, क देसी कट्टा, 38 जिंदा गोली बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। खूंटी पुलिस ने गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में छापामारी कर पीएलएफआई के कुख्यात उग्रवादी और दिनेश गोप के खास सहयोगी नीलांबर गोप को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र से अवैध हथियार, एक देसी कट्टा, 38 जिंदा गोली , हथियार बनाने में प्रयोग होनेवाली लेथ मशीन, पीएलएफआई के पर्चे और चंदा रसीद और लेवी के रूप में वसूले गए एक लाख रुपये बरामद किये हैं।

    तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी अमन कुमार को मिली सूचना के आलोक में उनके निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्रनीलांबर गोप को गिरफ्तार कर लिया।

    एसडीपीओ ने बताया कि नीलांबर गोप का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई बार जेल जा चुका है। नीलांबर के खिलाफ खूंटी जिले के तोरपा, जरियागढ़ और रनिया थाना में विभिन्न संगीन धाराओं के तहत सात मामले दर्ज है।

    एसडीपीओ ने बताया कि ओडिशा के राउरकेला थाना की पुलिस भी एसे एक बार जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद नीलांबर गोप संगठन को फिर खड़ा करने के प्रयास में लगा था। गत वर्ष चार-पांच फरवरी को जब दिनेश गोप को गोली लगी थी, उस समय नीलांबर ने ही तोरपा के कोटेंगसेरा में लाकर उसका इलाज कराया था। इतना ही नहीं नीलांबर ने दो बार नेपाल जाकर दिनेश गोप से मुलाकात भी की थी। बताया कि नीलांबर की निशानदेही पर गरई डिगरी स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर से हथियार बनाने में प्रयोग होनेवाली लेथ मशीन को बरामद किया है।

    38 live bullets recovered desi katta Dinesh Gope's aide Nilambar Gope arrested Khunti police PLFI supremo Dinesh Gope
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार ने कारोबारी प्रकाश चंद्र यादव के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल किया जवाब
    Next Article राजेश ठाकुर ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.