Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 11:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दहेज मांगने और एसटीएससी प्रताड़ना में नम्बर तीन झारखंड
    जोहार ब्रेकिंग

    दहेज मांगने और एसटीएससी प्रताड़ना में नम्बर तीन झारखंड

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दहेज मांगने और आदिवासी और दलित उत्पीड़न के मामले में झारखंड देश भर में तीसरे स्थान पर है। गुरुवार को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में कई चौकाऊं तथ्य सामने आए हैं। एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक, साल 2016 में दहेज उत्पीड़न के 1371 मामले झारखंड में दर्ज किए गए। वहीं दहेज मांगने के मामले में बिहार में 1055, उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 2867 मामले दर्ज हुए। कर्नाटक दहेज उत्पीड़न में 1698 मामले दर्ज हुए। एसटीएससी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में भी झारखंड तीसरे पायदान पर है। झारखंड में एसटीएससी एक्ट के तहत 750 मामले दर्ज किए गए। वहीं इस धारा के तहत कर्नाटक में 1741, यूपी में 1066 जबकि बिहार में 284 मामले दर्ज किए गए हैं।

    आबादी और अपराध की दर के हिसाब से झारखंड देशभर में 30 वें पायदान पर है। एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक, प्रति एक लाख की आबादी में झारखंड में 120.4 आपराधिक मामले दर्ज हुए। झारखंड में बीते तीन सालों में अपराधिक वारदातों में भी गिरावट आयी है। साल 2014 में 45335, 2015 में 45050 और 2016 में 40710 मामले दर्ज हुए।

    क्या कहते हैं झारखंड के आंकड़े
    – झारखंड में साल 2014 में 6321, 2015 में 7861 संज्ञेय अपराध हुए। 2016 में यह आंकड़ा घटकर 7107 रह गया। डकैती के 210 मामले दर्ज हुए।
    – साल 2016 में हत्या के 1514 मामले दर्ज हुए। वहीं लापरवाही की वजह से मौत के 1932 मामले सामने आए हैं। तेजरफ्तार के कारण 1905 मामले सामने आए हैं।
    – दहेज हत्या के 278 मामले सामने आए। दहेज की वजह से हत्या के प्रयास के 885 मामले थानों में दर्ज हुए। गलती से हुए मौत के 6 मामले धारा 308 के तहत दर्ज हुए।
    – पूरे साल में एसिड अटैक का एकमात्र मामला सामने आया। वहीं तेजरफ्तार ड्राइविंग की वजह से 2001 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए।
    – महिला सम्मान से जुड़े 667 मामले दर्ज किए गए। इसमें से यौन शोषण के 373 मामले सामने आए। दुष्कर्म के 1109, मामले दर्ज हुए, गैंगरेप के 77 मामले थानों में दर्ज हुए। दुष्कर्म के प्रयास के 179, अप्राकृतिक यौनाचार के 7 मामले दर्ज हुए।
    – अपहरण के 1309 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 35 मामलों में अपहरण के बाद हत्या और 31 मामलों में फिरौती के बाद रिहाई हुई। मानव तस्करी के कुल 160 मामले दर्ज हुए।
    – जातिगत हिंसा के चार, गैरकानूनी जुटान के 516 मामले दर्ज हुए। सांप्रदायिक दंगा के 176, उद्योग के विरोध में दंगा के 17 और छात्रों के द्वारा दंगा के 54 मामले दर्ज हुए।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में गैंगवार की आशंका के बाद गैंगेस्टर अखिलेश का दुमका कारा होगा ट्रांसफर
    Next Article देर रात नक्सल इलाके में जली कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, भूमि नामांतरण भी किया

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, दिया यह आदेश

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक अरूप चटर्जी सहित 10 आरोपी बरी

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.