Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 9:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»5-5 लाख का ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन गिरफ्तार, 11 हथियार बरामद
    झारखंड

    5-5 लाख का ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन गिरफ्तार, 11 हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: झारखंड में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों पर चौतरफा नकेल कसना शुरू कर दिया है। लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5-5 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों की यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से सुरक्षा बलों को मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है।

    उग्रवादियों से 23 हथियार मिले हैं। इसमें से 19 हथियार इन्होंने पुलिस से लूटे थे। इससे पहले गिरिडीह में 2018 में पीरटांड से उग्रवादियों से कुल 11 हथियार बरामद किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ पलामू में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। लोहरदगा में झारखंड पुलिस, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

    झारखंड पुलिस के IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में यह दोनों ईनामी उग्रवादी सुरक्षा बलों के हाथ लग गए। इससे पहले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बालक गंझू है लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। आखिकार बालक अपने एक और साथी के साथ सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आ गया। सुदर्शन पर कुल 57 और बालक पर 25 मामले दर्ज थे। सुदर्शन चतरा के प्रतापपुर तथा बालक लातेहार जिले के चंदवा के दूधी माटी का रहने वाला है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड का नशा कारोबारी बंगाल से गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन जब्त, वाहन में छिपाकर ले जा रहा था
    Next Article बराकर नदी में नाव हादसे की शिकार एक महिला का शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    भारी जलजमाव में डूबे गार्ड, हुई मौ’त…

    June 20, 2025
    झारखंड

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025
    झारखंड

    इस दिन से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र

    June 20, 2025
    Latest Posts

    सरकारी स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए लागू हुआ डोमिसाइल नीति

    June 20, 2025

    कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला

    June 20, 2025

    कोर्ट ले जाते समय युवक की मौ’त, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

    June 20, 2025

    भारी जलजमाव में डूबे गार्ड, हुई मौ’त…

    June 20, 2025

    जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.