गिरिडीह: झारखंड सरकार की आत्मसर्मपण नीति नई दिशा एक नई पहल से प्रभावित होकर जोनल कमिटी मेंबर 10 लाख के ईनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा को गिरिडीह पुलिस ने आत्मसर्मपण कराया है. डीआईजी सुनील भास्कर के समक्ष बच्चन दा ने खुद को सरेंडर किया है. डीआईजी ने कहा कि रामदयाल का अपराधिक इतिहास बहुत बड़ा रहा है. गिरिडीह जिला में अलग अलग थानों में 54 मामले दर्ज हैं. वहीं धनबाद जिला में भी 11 मामलों में संलिप्ता है. वहीं, गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा के आत्म समर्पण से अन्य नक्सलियों को भी सीख मिलेगी और यदि चाहते हैं कि पुनर्वास नीति का लाभ लेकर पारिवारिक जीवन बिता सके तो वैसे नक्सली आत्म समर्पण कर सकते हैं. बता दें कि रामदयाल महतो कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इनके आत्म समर्पण से नक्सली माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. इस मौके पर डीआईजी, गिरिडीह एसपी के अलावा 154वीं सीआरपीएफ बटालियन के सेकंड इन कमांडर दलजीत सिंह भाटी, 35वीं वाहनी एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
10 लाख के ईनामी नक्सली बच्चन दा ने किया आत्मसर्मपण, 65 नक्सल मामलों में था संलिप्त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

