Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 7:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : झारखण्ड के डमकच ने मचाया धूम
    देश

    राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : झारखण्ड के डमकच ने मचाया धूम

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    • गुजरात के वसावा में दिखी छत्तीसगढ़ के पंथी की झलक

    रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में आयोज‍ित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में दूसरे द‍िन शन‍िवार को विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के प्रथम सत्र में सवेरे नौ बजे से उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के आदिवासी नृत्य दलों ने आकर्षक संगीत मय नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह स्थल में नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में तालियों की गुंज सुनाई देती रही।

    राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने वहां के पारंपरिक पोशाक में झुमरी तलइया के बोल पर आकर्षक लोक नृत्य झांझी प्रस्तुत किया। यह नृत्य नयी फसल आने के बाद अच्छी फसल होने की खुशी में किया जाता है। जनजाति कलाकारों ने गरद नृत्य भी प्रस्तुत किया। गरद नृत्य उत्तर प्रदेश में गोंड जाति द्वारा किया जाता है। यह नृत्य वीरता के प्रतीक के रूप में किया जाता है। पुरुष कलाकारों द्वारा महिलाओं को अपने शौर्य के माध्यम से आकर्षित करने के लिए किया जाता है।

    झारखण्ड के कलाकारों ने विवाह के उपलक्ष्य में किए जाने वाला डमकच नृत्य प्रस्तुत किया। बिहार के उरांव जाति के कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। करमा नृत्य फसल कटाई के समय किया जाता है। उरांव जाति के लोग अच्छी फसल और सामाजिक उत्थान के लिए करमा नृत्य करते हैं। करमा नृत्य करने वाली लड़कियां उपवास करती है और एक जगह करमा स्तंभ बनाकर सब मिलकर नृत्य करते हैं।

    गुजरात के कलाकारों द्वारा वसावा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वसावा होली नृत्य है, इस नृत्य को गुजरात के वसावा जाति लोग करते हैं। कलाकार धोती पहनकर पैरों में घुंघरू बांधकर पूरी रात नृत्य करते हैं। वसावा नृत्य में छत्तीसगढ़ की पंथी नृत्य का झलक दिखाई दिया। महाराष्ट्र के जनजातीय कलाकारों द्वारा विवाह संस्कार पर आधारित लिंगो नृत्य प्रस्तुत किया। गढ़चिरौली जिले में लिंगो और झिंगो देवी की आराधना के लिए यह नृत्य किया जाता हैै। त्रिपुरा के कलाकारों ने फसल कटाई के समय किए जाने वाले ममिता नृत्य प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश के जनजातीय कलाकार ने सैला गेंडी नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं और पुरुषों ने सैला नृत्य प्रस्तुत किया। पुरुषों ने गेंडी नृत्य किया। तेलंगाना के कलाकारों ने कृषि आधारित लंबाड़ी नृत्य और राजस्थान के कलाकारों ने आकर्षक गवरी नृत्य प्रस्तुत किया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनजरबंदी शिविरों को लेकर झूठ बोलते हैं मोदी : राहुल
    Next Article बिजली निगम की आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी पर जूनियर की पत्नी ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप

    Related Posts

    देश

    त्योहारी सीजन में ट्रेन रद्द और रूट में बदलाव… देखें पूरी लिस्ट

    October 23, 2025
    देश

    केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बाबा की डोली निकली उखीमठ के लिए

    October 23, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.