Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, डालसा की तैयारी जोरों पर
    कोर्ट की खबरें

    राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को, डालसा की तैयारी जोरों पर

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डालसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में 10 मई, 2025 को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत की तैयारियों के तहत प्री-काउंसलिंग की बैठकें 9 मई तक चलेंगी, जिसकी निगरानी डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) कर रहा है।

    इसी क्रम में डालसा हॉल रांची में एमएसीटी (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल) के न्यायाधीश निशांत कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी, एमएसीटी अधिवक्ता और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर शामिल हुए।

    न्यायाधीश निशांत कुमार ने निर्देश दिया कि इंश्योरेंस से जुड़े लंबित मामलों की सूची तैयार कर, संबंधित पक्षकारों को नोटिस या फोन के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि अधिकतम मामलों का समाधान लोक अदालत में किया जा सके।

    डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य वादकारियों को समय और पैसे की बचत के साथ शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों को अपने-अपने कार्यालयों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने और लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

    लोक अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा:

    • आपराधिक सुलहनीय मामले
    • दीवानी वाद
    • श्रम विवाद
    • वैवाहिक और पारिवारिक विवाद
    • उत्पाद एवं वन विभाग से संबंधित मामले
    • चेक बाउंस, ट्रैफिक चालान
    • बिजली विवाद
    • भूमि अधिग्रहण और माप-तौल से जुड़े मामले
    • मोटर वाहन से जुड़े मुआवजा मामले

    सभी मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठकें की जा चुकी हैं।

    Also Read : चचेरे भाई ने शौच के बहाने उपेंद्र के साथ कर दिया ये काम

    Anil Kumar Mishra-1 case disposal Civil Court Ranchi Conciliation Process District Legal Services Authority DLSA Ranchi Jhalsa Jharkhand Judiciary Jharkhand Law and Order Jharkhand news Judicial Directions Judicial Services Judicial Settlement Legal Awareness Legal Services Lok Adalat 10 May 2025 Lok Adalat Preparation National Lok Adalat Pre-counseling Meetings Ranchi Court अनिल कुमार मिश्रा-1 कानूनी जागरूकता केस निपटारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झारखंड कानून व्यवस्था झारखंड न्यायपालिका झारखंड न्यूज झालसा डालसा रांची न्यायिक निर्देश न्यायिक समाधान न्यायिक सेवा प्री-काउंसलिंग बैठक रांची न्यायालय राष्ट्रीय लोक अदालत लोक अदालत 10 मई 2025 लोक अदालत तैयारी विधिक सेवा व्यवहार न्यायालय रांची सुलह प्रक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिटायर हो चुके हैं DGP, फिर कैसे ले रहे जरूरी फैसले : बाबूलाल मरांडी
    Next Article CM के विदेश दौरे के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

    Related Posts

    झारखंड

    जारी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025
    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    Latest Posts

    जारी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.