Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मुंबई पांचवीं बार बना आईपीएल चैंपियन, दिल्ली का सपना टूटा
    खेल-सिनेमा

    मुंबई पांचवीं बार बना आईपीएल चैंपियन, दिल्ली का सपना टूटा

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    दुबई। दुबई मुंबई इंडियंस ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के 30 रन पर तीन विकेटों की बेहतरीन गेंदबाजी और कप्तान रोहित शर्मा की 68 रन की जबरदस्त पारी से दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को एकतरफा अंदाज में पांच विकेट से पराजित कर पांचवी बार आईपीएल का चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

    दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 65) और विकेटकीपर रिषभ पंत (56) के शानदार अर्धशतकों से आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन यह स्कोर ऐसा नहीं था जो मुंबई का विजय रथ रोक पाता। मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहली बार फाइनल खेल रही दिल्ली का नया आईपीएल चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

    मुंबई ने आईपीएल के 13 संस्करणों में पांच बार खिताब जीत लिया है और साबित किया है कि आईपीएल में उसके टक्कर की कोई दूसरी टीम नहीं है। मुंबई का यह छठा फाइनल था जिसमें से उसने पांच बार खिताब जीता है। मुंबई ने 2020 से पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते थे। मुंबई ने पहली क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से हराया था और फाइनल में भी दिल्ली को आसानी से शिकस्त दे दी।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और क्विंटन डी कॉक ने मुंबई को 45 रन की ठोस शुरुआत दी। मार्कस स्टॉयनिस ने पांचवें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर डी कॉक को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। डी कॉक ने 12 गेंदों पर 20 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
    रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। सूर्य 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 19 रन बनाकर रन आउट हुए लेकिन इसके बाद रोहित ने युवा ईशान किशन के साथ टीम को जीत की मंजिल पर ले जाने का काम शुरू किया। ठोस आधार ने मुंबई का काम पहले ही आसान कर दिया था। दिल्ली का स्कोर भी ऐसा नहीं था कि उसके गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बना पाते।
    मुंबई के कप्तान रोहित एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी ललित यादव के हाथों लपके गए। एनरिच नोर्त्जे ने रोहित का विकेट लेकर एकतरफा होते जा रहे मैच में कुछ जान फूंकी। ललित ने अपने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार अंदाज में कैच लपका। रोहित ने 51 गेंदों पर मैच विजयी 68 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए।
    खतरनाक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने आते ही नोर्त्जे की गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए। लेकिन कैगिसो रबादा ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर पोलार्ड को बोल्ड कर दिया। पोलार्ड ने नौ रन बनाये। दूसरे छोर पर जमे किशन ने रबादा की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर मुंबई को लक्ष्य के करीब ला दिया। हालांकि हार्दिक पांड्या 19वें ओवर में आउट हो गए जब जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। हार्दिक ने तीन रन बनाये। क्रुणाल पांड्या ने मैच विजयी सिंगल लिया। किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।
    मुंबई इस तरह चेन्नई के बाद खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली दूसरी टीम बन गयी है। दिल्ली की तरफ से नोर्त्जे ने 25 रन पर दो विकेट लिए जबकि रबादा और स्टॉयनिस ने एक-एक विकेट लिया।

    IPL Latest hindi news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका विस उपचुनाव : बसंत सोरेन ने लुईस मरांडी को हराया, लगभग साढ़े छह हजार मतों से दर्ज की जीत
    Next Article Bihar Election Result : बिहार में एनडीए को बहुमत, एनडीए 125- महागठबंधन को 110 सीटें

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.