Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 10:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी
    जामताड़ा

    मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारी बारिश के बावजूद जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के छायाटांड़, फिटकोरिया, बिराजपुर, नारायणपुर, ढेकीपाड़ा और मिहिजाम समेत कई इलाकों में मुहर्रम के मौके पर आयोजित तजिया जुलूसों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा, एकता और इंसानियत का संदेश दिया। डॉ. अंसारी ने तजिया मिलन समारोह में मुस्लिम समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से हाथ मिलाया, गले मिले और सभी से मिल-जुलकर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जामताड़ा की पहचान केवल विकास से नहीं, बल्कि यहां के आपसी सौहार्द और भाईचारे से भी होनी चाहिए।

    जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्बला की घटना का जिक्र किया और कहा कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अत्याचार और अन्याय के सामने कभी झुकने से इनकार किया। उन्होंने सच और उसूलों के लिए अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी दी, लेकिन यज़ीद जैसे ज़ालिम को कभी खलीफा नहीं माना। यही मुहर्रम का असली पैगाम है – सच्चाई के लिए डटे रहना और अन्याय का विरोध करना।

    मंत्री ने कहा कि आज के समय में हमें मुहर्रम से प्रेरणा लेकर हर संघर्ष का डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने खुद को जनता की सेवा के लिए समर्पित बताया और कहा कि वे चौबीसों घंटे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। डॉ. अंसारी ने सभी समुदायों से अपील की कि वे मिल-जुलकर जामताड़ा और पूरे झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमें सिखाता है कि असली जीत उसूलों पर टिके रहने में है, डरकर समझौता करने में नहीं।

    Also Read : गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, डिप्टी CM क्या बोले… जानें

    Also Read : जमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान

    Also Read : करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

    Muharram is a lesson to stand firmly against oppression: Minister Irfan Ansari मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशाखोरी के खिलाफ जदयू का प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन…
    Next Article सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मोहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मोहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.