Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है। यह ऐलान लंदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सोमवार, 9 जून को किया गया। धोनी उन 7 दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे शांत और समझदार फिनिशर, कप्तान और विकेटकीपर के रूप में जाना जाता है। ICC ने कहा कि धोनी का सफेद गेंद के क्रिकेट में योगदान ऐतिहासिक रहा है। खासकर अंतिम ओवरों में मैच जिताने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग दर्जा दिया।
Unorthodox, unconventional and effective 🙌
A cricketer beyond numbers and statistics 👏
MS Dhoni is inducted in the ICC Hall of Fame 🥇
More ➡️ https://t.co/oV8mFaBfze pic.twitter.com/AGRzL0aP79
— ICC (@ICC) June 9, 2025
धोनी तीनों ICC सफेद गेंद टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने भारत को 2007 में पहला T20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 538 मैच खेले, 17,266 रन बनाए और 829 शिकार किए। उनके फॉर्मेटवार आंकड़े इस प्रकार हैं
- टेस्ट (90 मैच): 4,876 रन, 38.08 औसत, 294 आउट
- वनडे (350 मैच): 10,773 रन, 50.57 औसत, 444 आउट
- T20 (98 मैच): 1,617 रन, 37.60 औसत, 91 आउट
धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले जैसे महान खिलाड़ी इस सूची में शामिल हो चुके हैं।
Also Read : गुगल मैप ने फिर दिया धोखा! यूपी के महराजगंज में अधूरे फ्लाईओवर से लटक गई कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर