मोहराबादी में आंदोलनरत पुलिसकर्मियों से मिले सांसद संजय सेठ, कहा – सरकार सभी को स्थायी करे

रांची। सांसद संजय सेठ ने राजधानी के मोरहाबादी में आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बात की और उनकी मांगे सुनी। संजय सेठ आंदोलनकारियों के समर्थन में हैं और सरकार से उन्हें स्थायी करने की मांग करते दिखे।

इस अवसर पर सेठ ने कहा कि लगभग ढाई हजार युवा चार साल से सेवा दे रहे हैं। वे नक्सल बेल्ट से आते हैं। ये चार साल से अनुबंध पर नौकरी कर रहे हैं, इनकी जवानी खत्म हो गयी। अब ये कहां जाएंगे। ये ना तो अब पढ़ाई कर सकते हैं, न ही किसी दूसरी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ऐसे में यदि इन्हें स्थायी नहीं किया गया, तो ये कुछ नहीं कर पाएंगे। इनकी पूरा जीवन खराब हो जाएगा।

संजय सेठ ने राज्य सरकार को बताते हुए कहा कि इन्हें स्थायी कर प्रोज्क्ट, समाहरणालय आदि स्थानों पर नियुक्त किया जा सकता है। सेठ ने कहा कि जो सुरक्षा कर्मी प्राइवेट एजेंसियों के द्वारा लगाए गए हैं, उनके स्थान पर इन्हें लगाया जा सकता है। उनकी संख्या इतनी भी ज्यादा नहीं है और सभी ट्रेनिंग ले चुके हैं। इनके पास चार साल का अनुभव भी है। इस दौरान संजय सेठ के साथ भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।