JOHARLIVE Team
रांची। रांची में रेल सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर आज सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। अपनी मुलाकात में श्री सेठ ने पीयूष गोयल से रांची में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर चर्चा की। जिसमें प्रमुख रुप से लुधियाना से धनबाद तक चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस को राँची तक लाने, रांची लोकसभा क्षेत्र के किसानों के लिए किसान रेल के परिचालन, पर्यटन के विकास की दृष्टि से रेलवे द्वारा बनाए जा रहे विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को रांची से भी चलाने, राँची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेन को रांची लोहरदगा टोरी लाइन होते हुए चलाने की मांग की।
केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्र के लोग लंबे समय से रांची से अयोध्या व अन्य क्षेत्रों के लिए ट्रेन परिचालन की मांग कर रहे थे, इसी के आलोक में मैंने गंगा सतलज एक्सप्रेस को राँची तक लाने आग्रह माननीय रेल मंत्री जी से किया है। इसके अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से विस्टाडोम कोच, लोहरदगा टोरी लाइन पर ट्रेन का परिचालन और किसानों के लिए किसान रैली जैसी प्रमुख मांगे माननीय रेल मंत्री के समक्ष मैंने रखा। इसके अतिरिक्त राँची में आईआरसीटीसी का ऑफिस खोलने से संबंधित आग्रह और इसकी आवश्यकता से मैंने माननीय रेल मंत्री जी को अवगत कराया है।
श्री सेठ ने बताया कि रेल मंत्री जी ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा पूरे भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राजस्व दिए जाने को लेकर भी रेल मंत्री ने तारीफ की और आश्वस्त किया रांची लोकसभा क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वह जरूर उठाए जाएंगे।
सांसद संजय सेठ ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात, विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों के परिचालन पर की चर्चा
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

