Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हजारीबाग की जर्जर सड़कों के त्वरित सुधार की मांग की
    झारखंड

    सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हजारीबाग की जर्जर सड़कों के त्वरित सुधार की मांग की

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं. बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय सभागार में मुलाकात की. सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की .

     

    सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया की हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र स्थित एनएच- 100 बगोदर से हजारीबाग शहर तक फोरलेन सड़क मंजूर हो चुकी है परंतु राज्य सरकार के रवैया के कारण इसका कार्य लंबित है. इस सड़क की वर्तमान स्थिति दयनीय है और लोगों का आवागमन बेहद कठिनाइयों से हो रहा है। इस सड़क के मरम्मती व निर्माण कार्य को अतिशीघ्र शुरू करने करने की जरूरत है। सीआरआईएफ द्वारा आवंटित रामगढ़ डिविजन में फोरलेन जो कि सांडी मोड़ से एनएच 33 बिजुलिया रोड़ तक (कांकेबार पटेल चौक तक )है उसके 12.828 किलोमीटर का कार्य लंबित हैं, जिसको अतिशीघ्र शुरू करने की आवश्यकता है.

    सीआरआईएफ द्वारा आवंटित हजारीबाग फोरलेन जो की हजारीबाग बाईपास से शुरू होकर हजारीबाग को जोड़ता हैं, जिसकी कुल निर्माण दूरी 9.284 किलोमीटर है, अभी तक लंबित हैं, जिसको अतिशीघ्र शुरू करने की आवश्यकता है. हजारीबाग चतरा रोड से लेकर हजारीबाग-पटना मुख्य राजमार्ग अभी तक राज्य सरकार द्वारा लम्बित हैं, जिसका निर्माण अति शीघ्र शुरू करने की मांग मंत्री महोदय से उन्होंने की साथ ही कटकमदाग प्रखंड के पसई से लेकर रांची-पटना सड़क तक रिंग रोड के निर्माण की मांग भी रखा.

     

    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद मनीष जायसवाल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अपने सहकर्मियों को नोट कराया और इन पथों के निर्माण की दिशा में जल्द ही निर्णय लेने और सकारात्मक पहल करने का भरोसा सांसद मनीष जायसवाल को दिया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की मैं क्षेत्र वासियों को भरोसा देना चाहता हूं कि क्षेत्र के विकास की दिशा में हर स्तर व माध्यम से प्रयास जारी रखूंगा .

     

    Hazaribagh jharkhand loksabha Manish transport एनएच-100 केंद्रीय सड़क क्षेत्रीय समस्याएं जर्जर सड़कें नितिन गडकरी परिवहन और राजमार्ग मंत्री फोरलेन सड़क मनीष जायसवाल विकास सड़क निर्माण सीआरआईएफ हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाना भगत इलाज के लिए भटकता रहा, स्टाफ ने वसूल लिए पैसे
    Next Article एनटीपीसी कोल माइंस समीक्षा बैठक: अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सुरक्षा और समन्वय पर जोर

    Related Posts

    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.