Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मदर्स डे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मदर्स डे के मौके पर एक्वा वर्ल्ड मछली घर में रविवार को खास कार्यक्रम ‘मदर्स डे स्पेशल’ का आयोजन किया गया। पूरा आयोजन मांओं को समर्पित रहा, जहां मम्मी और बच्चों ने मिलकर कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्साह, भावनाएं और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

    मांओं के नाम रही पूरी शाम

    कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। आयोजन स्थल पर पहुंचे लोगों ने मां के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। बच्चों और उनकी मम्मी के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गई थीं, ताकि परिवार एक साथ इस खास दिन को यादगार बना सके। बच्चों और मम्मी की टीमों के बीच क्वेश्चन-आंसर राउंड आयोजित किया गया, जिसमें मां-बच्चों की समझ और तालमेल की झलक देखने को मिली। इसके बाद मां थीम पर आधारित गीतों पर कैटवॉक का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

    खुशबू को मिला बेस्ट मदर का खिताब

    विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर खुशबू को बेस्ट मदर चुना गया। वहीं रजनी ने दूसरा और नूपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में स्नेहा, आकृति, मधुलिका, बेबी और नूर शामिल रहीं।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    कार्यक्रम के दौरान दीपांजलि और स्वस्तिका के ग्रुप ने ‘मेरी मां’ गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा देव ज्योति नाहा (डीजे सर), अहम राज, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, साल्विया, श्रेयासाक्षी और मुस्कान ने भी अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया।

    अतिथियों ने बढ़ाया आयोजन का मान

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा रे मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, दीपांजलि ग्रुप के निदेशक विपुल नायक, वैम्स मॉडलिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक वसीम आलम, सुमित रूंगटा और धीरज कुमार भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम परिवारों को जोड़ने और मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अच्छा माध्यम हैं। मदर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को यादगार अनुभव दिया।

    Also Read : पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    Mother's Day Celebrations Abound at Aqua World; Khushboo Named 'Best Mother' एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम खुशबू बनीं बेस्ट मदर मदर्स डे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    Related Posts

    खूंटी

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026
    गुमला

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर

    May 10, 2026

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.